Numerology Prediction: 7 जुलाई से इन तारीखों पर जन्मे लोगों को अचानक होगा धनलाभ, पढ़ें मूलांक 1 से 9 तक का भविष्यफल

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के अनुसार, 7 जुलाई 2026 के अंक भविष्यफल के बारे में यहां जान सकते हैं. मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी के लिए समय कैसा रहेगा इसके लिए यहां पढ़ें दैनिक अंक भविष्यफल.

7 july.jpg

Photo Credit- AI

Numerology Prediction 7 July 2026: 7 जुलाई 2026 दिन मंगलवार से 6 मूलांक के लोगों को लाभ होगा. अंक ज्योतिष के अनुसार, इन 6 मूलांक के लोगों को अचानक से आर्थिक लाभ मिलेगा. इन लोगों के रिश्ते मजबूत बनेंगे और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. 7 जुलाई के दिन का मूलांक 7 है. मूलांक 7 के स्वामी केतु ग्रह हैं. इसके साथ ही 7 जुलाई 2026 के दिन के भाग्यांक की बात करें, तो 0+7+0+7+2+0+2+6=24 यानी 2+4=6 यानी 6 रहेगा. अंक शास्त्र के अनुसार, भाग्यांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. 7 जुलाई का दिन केतु और शुक्र ग्रह के प्रभाव से सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा. आप इसके बारे में जान सकते हैं. यहां पढ़ें मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी का 7 जुलाई का अंक भविष्यफल.

विज्ञापन

मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)

विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं. सूर्य ग्रह का शुक्र के साथ शत्रु और केतु के साथ तटस्थ संबंध है. ऐसे में आपके लिए मिलाजुला समय रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है. हालांकि, केतु के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है. आपको जल्दबाजी से बचना होगा.

मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)

विज्ञापन

मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्रमा का केतु के साथ शत्रु और शुक्र के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के लिए दिन मुश्किल भरा रहेगा. जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. आपका खर्च बढ़ सकता है. बजट का ध्यान रखने की जरूरत है. सोच-समझकर फैसला लें.

मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)

विज्ञापन

मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह गुरु हैं. देवगुरु बृहस्पति का केतु के साथ मित्र और शुक्र के साथ शत्रु का संबंध है. ऐसे में मूलांक 3 के लिए दिन सामान्य रहेगा. आपको आर्थिक मामलों में परेशान होना पड़ सकता है. रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. कोई भी काम करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें.

विज्ञापन

मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)

मूलांक 4 के स्वामी राहु हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु ग्रह का केतु के साथ मित्रता और शुक्र के साथ भी मित्रता का संबंध है. इन लोगों के लिए समय खास रहेगा. मूलांक 4 वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. धन के मामले में लाभ हो सकता है. हालांकि, निवेश करने से पहले जांच-पड़ताल अवश्य करें.

विज्ञापन

मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)

मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध ग्रह माने जाते हैं. बुध ग्रह के प्रभाव से इन लोगों के जीवन पर असर होता है. शुक्र बुध ग्रह के मित्र और केतु तटस्थ है. इनके लिए समय अच्छा रहेगा. शुक्र ग्रह के प्रभाव से आर्थिक लाभ होगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)

मूलांक 6 के स्वामी शुक्र हैं. इन लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. शुक्र ग्रह के प्रभाव से रिश्ते मजबूत होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. आर्थिक लाभ होगा. आपके लिए समय सामान्य से बहुत अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)

विज्ञापन

अंक शास्त्र के अनुसार, दिन का मूलांक 7 ही है. ऐसे में इन लोगों के लिए समय शुभ रहेगा. मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं. इन लोगों का आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा. शुक्र ग्रह के प्रभाव से रिश्ते मजबूत बनेंगे. धन संबंधी मामलों में लाभ होने की संभावना है.

मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)

विज्ञापन

मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनि हैं. शनि ग्रह का केतु और शुक्र दोनों के साथ मित्र का संबंध है. इन लोगों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. आर्थिक तौर पर लाभ हो सकता है.

मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)

विज्ञापन

मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह का केतु के साथ शत्रु और शुक्र के साथ तटस्थ संबंध है. केतु ग्रह के प्रभाव से मूलांक 9 के लोगों को क्रोध और भ्रम से परेशान होना पड़ सकता है. काम बिगड़ेंगे और खर्च अधिक हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ