Shah Rukh Khan Birthday: दोस्तों इतिहास गवाह है कि कर्मठ लोगों ने अपना भाग्य खुद लिखा है और अपने को रंक से राजा बनाने तक का सफर तय किया है। दोस्तों हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के किंग खान अर्थात शाहरुख खान की। आज उनका जन्मदिन है। सर्वप्रथम उनको जन्मदिन की अनेकानेक शुभकामनाएं। दोस्तों शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में 2:00 सुबह हुआ था। आइए दोस्तों जानते हैं कैसे शाहरुख खान ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया और किस प्रकार वह एक खिताब किंग खान से नवाजे गए और आज भी बॉलीवुड में अपना परचम लहरा रहे हैं।
1. शाहरुख खान का जिससे में जन्म हुआ उनकी कुंडली सिंह लग्न की है और सूर्य इनकी कुंडली के स्वामी हैं, इनकी राशि मकर है क्योंकि चंद्रमा मकर राशि में बैठे हैं। इनकी पाश्चात्य राशि तुला है व सूर्य राशि भारतीय ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक है। दोस्तों सूर्य इनके लग्न का स्वामी होकर तीसरे घर में नीचे का होकर बैठता है, जो कि थोड़ा सा खराब संकेत देता है। अर्थात इनको जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इनका स्वास्थ्य काफी कुछ गड़बड़ रहेगा और कभी-कभी बीच-बीच में इनको शारीरिक कष्ट आते रहेंगे। सूर्य की नीचता के कारण इनका मानसिक वेदनाएं भी बहुत मिलेंगी व ये अपने पिता को बहुत जल्दी खो देंगे।
2. इनकी कुंडली के सबसे अच्छे तीन ग्रह हैं मंगल, राहु व केतु मंगल इनकी कुंडली में रोचक नाम का पंच महापुरुष योग बनाता है रहे हैं। मंगल के कारण इनको कभी भी घर, गाड़ी, भूमि इत्यादि की कमी नहीं रहेगी और व्यापार में बहुत अच्छा नाम कमाएंगे। मंगल के कारण ही इनको पिता व माता से बहुत प्रेम रहेगा। मंगल इनके कार्यक्षेत्र को भी बहुत अच्छा बनाएगा।
3. बुद्ध चतुर्थ भाव में बैठकर उनकी माता के स्वास्थ्य को खराब रखेगा व उनका अंतिम समय में स्वास्थ्य की दिक्कत है और बहुत रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope: कल से शुरू हो जाएंगे 6 राशियों के अच्छे दिन, पूरे नवंबर महीने में होगी छप्परफाड़ कमाई
4. राहु में केतु उच्च के होकर के राहु दशम भाव में और केतु चतुर्थ भाव में बैठता है। अर्थात यह फिल्मी दुनिया के क्षेत्र में बहुत नाम कमाएंगे व साथ ही साथ व्यापार में भी अच्छा नाम करेंगे।
5. बृहस्पति के कारण इनके आय भाव में वृद्धि रहेगी व बुद्धि बल से अच्छा धन अर्जित करेंगे। शुक्र के कारण पेट का इनका ध्यान रखना होगा पेट से संबंधित रोग इनको प्रभावित कर सकते हैं।
6. चंद्रमा मन का कारक होकर छठे घर में बैठता है जो इनको देश-विदेश की यात्राएं कर आएगा। परंतु इनका मानसिक कष्ट भी देगा और इन्हें मानसिक सुकून की बहुत कमी रहेगी। चंद्रमा के कारण इनको अपने पुत्र के प्रति भी बहुत ज्यादा वेदनाएं सहनी पड़ सकती हैं।
7. इस समय शनि में राहु का अंतर इनकी कुंडली में अक्टूबर 2024 तक रहेगा। अर्थात उनके करियर का सबसे अच्छा समय यह साबित होगा। फिल्मी करियर में व्यापार में बहुत अच्छा नाम करेंगे। फिल्मों के सफर में यह सबसे अच्छा स्वर्णिम समय है। इस समय उनको बड़े-बड़े अवॉर्ड भी मिलेंगे व इनका नाम देश-विदेश में एक एक्टर के तौर पर अपना परचम लहरा देगा। सिनेमा जगत में उनकी उपलब्धियां के लिए हो सकता है इनको ऐसा अवार्ड मिले जो कि इनकी ख्याति को देश-विदेश में बहुत ज्यादा बढ़ा देगा। कुल मिलाकर के उनके करियर का यह बहुत अच्छा समय चल रहा है। शाहरुख खान जी को एक बार फिर जन्मदिन की अनेकानेक शुभकामनाएं। आपके जीवन में हर उपलब्धि आपको हासिल हो और सबसे बड़ी बात आपको मन का सुकून मिले। आपको बहुत आशीर्वाद।
यह भी पढ़ें: छठ पूजा कब से शुरू है 17 या 18 नवंबर से? कंफ्यूजन करें दूर, जानिए खरना से लेकर पारण तक शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा
-मेरठ
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
11 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines