Samudrik Shastra: पतले, मोटे और बड़े होंठ के पीछे छिपा है ये राज, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के होंठ को देखकर उसके बारे में बताया गया है। जैसे पतले होंठ, मोटे होंठ और बड़े होंठ वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है उनका व्यवहार कैसा होता है। साथ ही उनका रहन-सहन कैसा होता है आदि। तो आज इस खबर में इन्हीं सब के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Samudrik Shastra
विज्ञापन

Samudrik Shastra: किसी भी महिला का होंठ खूबसूरती का राज होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि होंठ से किसी भी महिला के स्वभाव और उसके व्यक्तित्व के बारे में पता लगा सकते हैं। जी हां सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें व्यक्ति के रंग, रूप, बनावट और संरचना को देखकर उसके व्यक्तित्व, व्यवहार और स्वभाव के बारे में पता लगा सकते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं की होंठ को लेकर बताया गया है। होंठ की बनावट से महिला के स्वभाव और उसके व्यक्तित्व के बारे में बता सकते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे पतले होंठ, मोटे होंठ और बड़े होंठ वाली महिलाएं कैसी होती हैं। साथ ही उनका व्यवहार और स्वभाव कैसा होता है।

विज्ञापन

मोटा होंठ

Samudrik Shastra

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं का ऊपरी होंठ मोटा होता है वे बेहद ही महत्वाकांक्षी होती हैं। साथ ही वे महिलाएं अपने जीवन में कुछ न कुछ बड़ा करने के बारे में हर समय सोचती रहती हैं। जिन महिलाओं का मोटा होंठ होता है, वे अपने दम पर जीवन यापन करना चाहती हैं। अगर इनके स्वभाव की बात करें तो एक नंबर की ड्रामा क्वीन होती हैं। लेकिन ये इमोशनल भी होती हैं। ऐसी होंठ वाली महिलाएं ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाना पसंद नहीं करती हैं। इन्हें अपने जीवन में मस्त रहने की आदत होती हैं। दूसरों के जीवन से ये लोग कोई ताल्लुक नहीं रखते हैं।

बड़ा होंठ

Samudrik Shastra

विज्ञापन

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का बड़ा होंठ होता है वह लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। ये लोग लग्जरी चीजों का शौकीन होते हैं। साथ ही काम-काज में बड़े ही फुर्तीले होते हैं। ऐसे होंठ वाले लोग ज्यादा ट्रेवल करना पसंद  करते हैं। साथ ही ये लोग किसी के साथ बड़ी जल्दी घुल-मिल जाते हैं। ये लोग नेतृत्व करने में बड़े ही माहिर होते हैं। इनमें एक खास बात यह होती है कि ये किसी भी बात को मुंह पर बोल देते हैं। भले ही सामने वाले को बुरा लगें।

पतला होंठ

Samudrik Shastra

विज्ञापन

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के होंठ पतले और स्लिम होते हैं, ये लोग बहुत ही सेंसिटिव होते हैं। अपने करियर को लेकर बड़े ही सतर्क होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पतले होंठ वाले लोग जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ता है। लेकिन इनमें एक खास बात होती है कि ये देखने में आकर्षक और मनमोहक होते हैं। साथ ही ये लोग काफी ईमानदार भी होते हैं। पतले होंठ वाले लोग कारोबार में ज्यादा दिमाग लगाते हैं। साथ ही स्वभाव से थोड़े मजाकिया भी होते हैं। ये लोग जहां रहते हैं वहां महफिल बन जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ