Samudra Shastra: शरीर के किन-किन अंगों पर तिल का होना शुभ? ऐसे लोग होते हैं किस्मत के धनी

Samudra Shastra: सामुद्रिक शास्त्र की मदद से व्यक्ति के शरीर पर निशान, रंग, रूप और मौजूद तिल का निशान देखकर व्यवहार और स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर में कुछ ऐसे तिल होते हैं जो बेहद शुभ माने जाते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि शरीर के किन-किन अंगों पर तिल का होना शुभ माना गया है।

Samudra Shastra

Samudra Shastra: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सामुद्रिक शास्त्र का अहम स्थान है। जिस तरह ज्योतिष शास्त्र की मदद से व्यक्ति की कुंडली देखकर उसके बारे में पता लगाया जा सकता है। ठीक वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के रंग-रूप, निशान को देखकर उसके बारे में पता लगाया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के व्यवहार और उसके भविष्य के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। ऐसे तो शरीर पर कई सारे निशान और तिल होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शरीर के तिल भी कुछ संकेत देते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि शरीर के किन अंगों का तिल शुभ है। साथ ही इसका प्रभाव क्या पड़ता है।

विज्ञापन

ये तिल होते हैं बेहद शुभ

samudra shastra

विज्ञापन

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, माथे का तिल बेहद ही शुभ माना गया है। माथे पर तिल होने से व्यक्ति को कभी भी धन संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। साथ ही वह अपने जीवन में कभी भी किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं करता है।

नाभि के ऊपर तिल

samudra shastra

विज्ञापन

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की नाभि के ऊपर तिल का निशान होता है वह व्यक्ति बहुत ही ज्यादा खर्चीला होता है। साथ ही वह व्यक्ति बहुत ज्यादा धन भी कमाता है। साथ ही खर्च भी अधिक करता है। सामुद्रिक शास्त्र  के अनुसार, ऐसे लोगों को कभी भी आर्थिक तंगी की समस्या नहीं होती है।

गाल पर तिल का निशान

samudra shastra

विज्ञापन

माना जाता है कि जिन लोगों के दाय गाल पर तिल होता है वह काफी अच्छा और शुभ माना गया है। मान्यता है कि दाएं गाल पर तिल का होना खुशहाली का संकेत देता है। यानी आप अपने जीवन में हमेशा खुशहाल रहेंगे। वहीं बांया गाल का संकेत ठीक नहीं माना गया है।

सीने के बीचो-बीच तिल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के सीने के बीचो-बीच तिल होता है वैसे व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और किस्मत के धनी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में खूब मान-सम्मान पाते हैं। वहीं किसी व्यक्ति के गले के पास तिल होता है तो यह व्यक्ति के लिए बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि गले पर तिल होने से व्यक्ति अपने जीवन में ढेर सारा पैसा कमाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ