Pitra Presence: घर में पितरों की उपस्थिति का संकेत देती हैं 5 चीजें, भूलकर भी न करें अनदेखा

Pitra Presence Indication: शास्त्रीय मान्यताओं के मुताबिक घर में अचानक कुछ चीजों का दिखना पितरों की उपस्थिति के संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं खास 5 संकेतों के बारे में।

Pitra Presence Indication

Pitra Presence Indication

विज्ञापन

Pitra Presence Indication: सनातन धर्म में देवता और पितर को खास महत्व दिया गया है। मान्यता यह भी है कि देवता की अपेक्षा पितर जल्द प्रसन्न होते हैं। यही वजह है कि लोग पितृ पक्ष के 15 दिनों में तर्पण और दान इत्यादि करते हैं। माना जाता है कि पितरों की नाराजगी से जीवन में तमाम तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा शास्त्रों में जो तीन ऋण बताए गए हैं, उनमें से एक पितृ ऋण भी है। मान्यता है कि जो व्यक्ति पितृ ऋण से उऋिण नहीं होता, उसे पितृ दोष लगता है। हालांकि पितृ दोष निवारण के लिए शास्त्रों में कई कारगर उपाय बताए गए हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर में पितरों की मौजूदगी के संकेत देते हैं। आइए जानते हैं कि घर में पितरों की उपस्थिति के संकेत क्या-क्या हैं?

पीपल

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो घर में अचानक पीपल के पौधे का उगना पितरों की उपस्थिति का संकेत हो सकता है। इसके अलावा यह इस बात की ओर भी इशारा करता है कि घर में पितृ दोष है या फिर पितर नाराज हैं।

विज्ञापन

लाल चींटियों का दिखना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमावस्या के दिन घर में अचानक लाल चींटियों का दिखना या आना भी पितरों की उपस्थिति का संकेत हो सकता है। यह इस बात का भी संकेत देता है कि पितर प्रसन्न हैं।

तुलसी का पौधा

शास्त्रों के अनुसार, अगर घर में मौजूद तुलसी का पौधा अचानक सुख जाए और उसकी वजह पता न चले तो यह पितरों की मौजूदगी का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में इसके कारणों पर विचार न करके तुरंत पितृ दोष के मुक्ति के उपाय करने चाहिए, ताकि पितृ देव प्रसन्न हो जाएं। इसके उपाय के तौर पर व्यक्ति को 16 दिनों तक पितरों के निमित्त भोजन निकालकर उन्हें अर्पित करना चाहिए।

विज्ञापन

काले कुत्ते का आगमन

ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. मणिभूषण झा के मुताबिक, अगर घर में अचानक काले कुत्ते का आगमन हो जाए तो यह पितरों की उपस्थिति का संकेत है। काले कुत्ते को पितरों का संदेशवाहक हो सकता है। ऐसा पितरों की प्रसन्नता की वजह से होता है।

विज्ञापन

काले कौए का दिखना

शास्त्रों के मुताबिक, अगर के आंगन में या मुंडेर पर काले कौए का दिखना भी पितरों की मौजूदगी का संकेत हो सकता है। इसे शुभ संकेत के तौर पर देखा गया है। इसका यह संकेत हो सकता है कि पितृ देव कौए के रूप में आशीर्वाद देने आए हैं।

पतरों को खुश करने के लिए क्या करें?

विज्ञापन

पितरों को खुश करने के लिए रोजाना कौए, काले कुत्ते, चींटी, गाय इत्यादि के निमित्त भोजन निकालकर उन्हें समर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों की कृपा बनी रहती है। जिसके परिणामस्वरूप घर से पितृ दोष दूर होते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ