---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मी लड़कियां रोशन करती हैं माता-पिता का नाम, इनमें कहीं आप भी तो नहीं

Numerology: यहां जिन खास 4 तारीखों में जन्मी लड़कियों की चर्चा की गई हैं, उनका मूलांक अपने आप में ही खास होता है। इन खास तारीखों पर जन्मी लड़कियां अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का सामर्थ्य रखती हैं। आइए जानते हैं कि ये कौन सी तारीखें हैं और इन तारीखों पर जन्मी लड़कियों में क्या खास होता है?

---विज्ञापन---

Numerology: न्यूमेरोलॉजी या अंक ज्योतिष एक बेहद रोचक विषय है, जो संख्याओं और व्यक्तित्व के बीच के संबंधों को उजागर करता है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसने सदियों से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। न्यूमेरोलॉजी के माध्यम से होने वाले खुलासे अक्सर लोगों को आश्चर्यचकित कर देते हैं। कई बार लोग अपने बारे में ऐसी बातें जान जाते हैं जो उन्हें पहले नहीं पता नहीं होती हैं। अंक शास्त्र में जन्मतिथि की संख्याओं को अंतिम तक जोड़ कर मूलांक निकाला जाता है, जो एक सिंगल यानी इकाई अंक होता है। मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है। यहां एक ऐसे मूलांक की चर्चा की गई है, जिनमें जन्मी लड़कियां समाज में काफी लोकप्रिय होती हैं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करती हैं।

मूलांक और स्वामी ग्रह

यहां जिन 4 तारीखों में पैदा हुए लड़कियों की बात की जा रही है, उनका मूलांक 1 है। अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने के 1, 10, 19 और 28 तारीखों को इन दुनिया में आईं लड़कियों का मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 वाले जातक (व्यक्ति) का स्वामी सूर्य को माना जाता है। सूर्य को ग्रहों का राजा बताया गया है, इस वजह से मूलांक 1 वालों के अंदर इसी तरह के गुण देखे जाते हैं।

---विज्ञापन---

लीडरशिप क्वालिटी

मूलांक 1 की लड़कियों के भीतर लीडरशिप क्वालिटी भरी होती हैं। साथ ही इनका कम्यूनिकेशन काफी अच्छा होता है। ये लड़कियां अपनी बातें बहुत ही प्रभावी ढंग से रखती हैं और लोगों से जुड़ने में माहिर होती हैं।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों को जन्मे व्यक्ति होते हैं विश्वास के पक्के, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

सामाजिक दायरा

मूलांक 1 की लड़कियां का आत्मविश्वास और ऊर्जावान स्वभाव लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये अपने चारों ओर एक सकारात्मक और आकर्षक आभा बनाती हैं, जिसकी वजह से उनका सामाजिक दायरा काफी व्यापक होता है।

राजनीति में प्रदर्शन

मूलांक 1 सूर्य से जुड़ा होता है, जो ऊर्जा का प्रतीक है। ये लड़कियां हमेशा ऊर्जावान रहती हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहती हैं। यही कारण है कि इस मूलांक की लड़कियां राजनीति में काफी अच्छा प्रदर्शन करती हैं।

---विज्ञापन---

डिसिप्लिन और जिद

मूलांक 1 की लड़कियां अक्सर एक मजबूत इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता वाली होती हैं। ये बहुत ही डिसिप्लिन में रहना पसंद करती हैं। इसलिए इनमें एक जिद भी होता है। उनकी जिद्दी प्रकृति उन्हें अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित बनाती है। यही कारण है कि वे सफलता पाने में सफल रहती हैं।

ये भी पढ़ें: Nag Panchami: नागदेव ने भाई बन बहन को दी सोने की झाड़ू, राजा ने दे डाली धमकी; जानें फिर क्या हुआ

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 08, 2024 08:04 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola