Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Numerology: 10 मई को मोटा पैसा कमाएंगे ये 3 मूलांक, बिजनेस में होगा बंपर लाभ

Numerology: 10 मई 2025 के अंकों का योग 6 है। 6 अंक शुक्र को रिप्रिजेंट करता है। इस कारण यह दिन कुछ मूलांक वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आइए जानते हैं कि यह दिन किनके लिए अच्छा रहेगा?

Author
Edited By : Mohit Tiwari Updated: May 9, 2025 16:40
Numerology

Numerology: 10 मई 2025 को शनिवार का दिन है और ये दिन हर मूलांक (1 से 9) वालों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आ रहा है। आपके जन्म की तारीख ही आपका मूलांक होती है। अगर जन्म की तारीख दो अंकों में है तो उसके अंकों का योग आपका मूलांक होगा। जैसे, 15 तारीख को पैदा हुए तो 1+5=6, यानी मूलांक 6 होगा। 10 मई 2025 के अंको का योग 1+0+5+2+0+2+5 = 15, फिर 1+5 = 6 है। 6 नंबर शुक्र का माना जाता है। शुक्र के कारण यह दिन लोगों की लाइफ में लव, क्रिएटिविटी, और चिल मूड को बूस्ट करेगा। आइए जानते हैं कि किन मूलांक वालों के लिए यह दिन अच्छा रहने वाला है।

मूलांक 1 (महीने की तारीख 1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

मूलांक 1 वालों के स्वामी सूर्य हैं। ये लोग इस दिन कॉन्फिडेंस से भरे रहेंगे। शुक्र ग्रह आपको क्रिएटिविटी और जोश से भर देगा। जॉब या बिजनेस में नए आइडियाज दिमाग में आएंगे। बस, जल्दबाजी से बचें, रिलेशनशिप में पेशेंस रखें।

---विज्ञापन---

लकी कलर: नारंगी

मूलांक 2 (महीने की तारीख 2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा को माना जाता है। 10 मई के दिन आप अपनी फीलिंग्स को अच्छे से संभाल पाएंगे। परिवार और दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। रिश्तों में प्यार बढे़गा। नौकरी में कोई नया काम मिल सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर नहीं लें।

---विज्ञापन---

लकी कलर: सफेद

मूलांक 3 (महीने की तारीख 3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

मूलांक 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। आप इस दिन कुछ नया सीखेंगे। इसके साथ ही आपको बंपर धन लाभ भी होने की पूरी संभावना है। क्रिएटिव वर्क आप अच्छे से करेंगे। हालांकि इंवेस्टमेंट के फैसले आपको ध्यान से लेने होंगे। रिश्तों में खुलकर बात करें।

लकी कलर: पीला

मूलांक 4 (महीने की तारीख 4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

मूलांक 4 का स्वामी राहु होता है। यह दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन फायदेमंद भी रहेगा। नौकरी या बिजनेस में अचानक से धनलाभ हो सकता है। मेहनत और समझदारी से काम करें। रिश्तों में गलतफहमी से बचें।

लकी कलर: ग्रे

मूलांक 5 (महीने की तारीख 5, 14, 23 को जन्मे लोग)

मूलांक 5 वालों के लिए यह दिन व्यस्त और अच्छा रहने वाला है। इस मूलांक के स्वामी बुध हैं। इस दिन जॉब में आप लोगों से घुल-मिलकर बात करेंगे। मीटिंग्स और प्रेजेंटशन्स में आप अच्छा काम करेंगे। रिश्तों में हंसी-मजाक भी होगा। मेहनत करते रहें।

लकी कलर: हरा

मूलांक 6 (महीने की तारीख 6, 15, 24 को जन्मे लोग)

मूलांक 6 के स्वामी शुक्र हैं। ये दिन प्यार और आराम का है। इससे रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको अपना पार्टनर मिल सकता है। नौकरी में क्रिएटिव कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। शॉपिंग कर सकते हैं।

लकी रंग: गुलाबी

मूलांक 7 (महीने की तारीख 7, 16, 25 को जन्मे लोग)

मूलांक 7 के स्वामी केतु हैं। ये लोग आज डीप थिंकिंग कर सकते हैं। नौकरी में अपना ध्यान लगाएंगे। रचानात्मक कार्यों को आप शांति से कर पाएंगे। रिश्तों में खुलकर बात करें। ओवरथिंकिंग से जितना हो सके बचें।

लकी कलर: बैंगनी

मूलांक 8 (महीने की तारीख 8, 17, 26 को जन्मे लोग)

मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव हैं। इस मूलांक वालों के लिए 10 मई का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में लंबे समय से पेंडिंग पड़े काम पूरे होंगे। पैसों की योजना बनाने के लिए यह समय अच्छा है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें।

लकी कलर: काला

मूलांक 9 (महीने की तारीख 9, 18, 27 को जन्मे लोग)

मूलांक 9 वालों के स्वामी मंगल हैं। इन लोगों के लिए 10 मई का दिन काफी अच्छा रहेगा। इस दिन मूलांक 9 वाले लोग जोश से भरे रहेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रिश्तों में उत्साह बना रहेगा। गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। रचनात्मक कार्यों में आप अच्छा कर पाएंगे।

लकी रंग: लाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: इन 5 राशियों के शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन, गुरु के मृगशिरा नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश से खुलेगा नसीब

First published on: May 09, 2025 04:40 PM

संबंधित खबरें