हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Prediction: 23 जून से इन 4 मूलांक वालों का बढ़ेगा व्यापार, करियर में मिलेंगे नए अवसर, पंढ़े अंक भविष्यफल

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के अनुसार, 23 जून का दिन किन मूलांक के लिए लकी रहेगा, इसके बारे में जान सकते हैं. मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी का 23 जून का अंक भविष्यफल यहां पढ़ें.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Numerology Prediction 23 June 2026: अंक ज्योतिष की दृष्टि से 23 जून 2026 मंगलवार का दिन 4 मूलांक के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. 23 जून के दिन का मूलांक 2+3=5 यानी 5 है. मूलांक 5 के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं. बुध ग्रह को व्यापार, बुद्धि और शिक्षा का कारक ग्रह माना जाता है. 23 जून 2026 के दिन का भाग्यांक देखें, तो 2+3+0+6+2+0+2+6=21 यानी 2+1=2 यानी 3 रहेगा. भाग्यांक 3 के स्वामी देवगुरु बृहस्पित हैं. इन दोनों ग्रहों बुध और गुरु का सम यानी तटस्थ संबंध है. इन ग्रहों के प्रभाव से सभी मूलांक के भविष्यफल के बारे में जान सकते हैं. यहां पढ़ें मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी का 23 जून का दैनिक भविष्यफल.

मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)

मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. बुध और गुरु दोनों ही सूर्य के मित्र ग्रह है. ऐसे में इनके लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. मूलांक 1 के लोगों को कार्य में सफलता मिलेगी. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)

मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. इन लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपके रिश्ते मधुर बनेंगे और व्यापार में लाभ हो सकता है. हालांकि, सेहत को लेकर परेशान रहना पड़ सकता है.

विज्ञापन

मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं. दिन का मूलांक 3 ही रहने वाला है. ऐसे में लाभ मिलने के योग हैं. व्यापार में लाभ मिलेगा और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस, जाने से पहलें जान लें नियम

मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)

विज्ञापन

मूलांक 4 वालों के स्वामी ग्रह राहु हैं. राहु ग्रह का संबंध गुरु और बुध के साथ तटस्थ है. ऐसे में इन लोगों के लिए दिन ठीकठाक रहने वालाा है. आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. आपको काम के दौरान सावधान रहने की भी जरूरत है.

मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)

विज्ञापन

मूलांक 5 के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह के प्रभाव से इन लोगों का समय अच्छा रहेगा. इन्हें नौकरी और व्यापार में लाभ होगा. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें.

मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)

विज्ञापन

मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. इन लोगों को शु्क्र के प्रभाव से लाभ होगा. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. आर्थिक तौर पर सफलता मिलेगी. आय में वृद्धि हो सकती है.

ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: मूलांक 9 वालों की इनके साथ बनती है मजबूत जोड़ी, हमेशा खुशहाल रहता है वैवाहिक जीवन

विज्ञापन

मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)

मूलांक 7 के लोगों के स्वामी ग्रह केतु है. इन लोगों पर केतु ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा. बुध और गुरु केतु के तटस्थ हैं. अचानक से लाभ हो सकता है. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा.

मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)

मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनिदेव का गुरु के साथ तटस्थ और बुध के साथ मित्रता का संबंध है. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. काम में सफलता मिलेगी और मेहनत का फल मिलेगा.

मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल का गुरु के साथ मित्रता और बुध के साथ शत्रु का संबंध है. इन लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. मूलांक 9 वाले के साहस में वृद्धि होगी आपको क्रोध से बचना होगा.

ये भी पढ़ें – Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ जाने का है प्लान, जरूर ध्यान रखें ये नियम, तभी मिलेगा यात्रा का पूर्ण लाभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola