Numerology Love Life: मूलांक 9 वालों की इनके साथ बनती है मजबूत जोड़ी, हमेशा खुशहाल रहता है वैवाहिक जीवन

Numerology Love Life: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक के जरिए उसके लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर के बारे में जान सकते हैं. मूलांक 9 के लोगों की जोड़ी किन लोगों के साथ अच्छी बनती है. आइये जानते हैं.

mulank 9.jpg

Photo Credit- AI

Numerology Love Life: किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 के लोगों के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. मंगल को सौर्य, पराक्रम और साहस का कारक माना जाता है. इन लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. मूलांक 9 के लोगों की कई लोगों के साथ अच्छी बनती है. मूलांक 9 के लोगों की किन लोगों के साथ अच्छीस जोड़ी बनती है. आइये इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 1 के लोग

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह सूर्य होते है. मूलांक 1 के लोगों की मूलांक 9 वालों के साथ अच्छी जोड़ी बनती है. यह साहसी और ऊर्जावान होते हैं. मूलांक 9 के लोग पराक्रमी होते हैं. इन लोगों की जोड़ी अच्छी बनती है. सूर्य और मंगल दोनों ही मित्र ग्रह हैं. ऐसे में इन दोनों की आपस में अच्छी बनती है. हालांकि, कई बार रिश्ते में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है. लेकिन इन लोगों का मजबूत रिश्ता बनता है.

विज्ञापन

मूलांक 3 के लोग

किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक ग्रह 3 होता है. मूलांक 3 के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं. यह लोग स्वभाव के अच्छे होते हैं. शांत और खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं. इन लोगों की मूलांक 9 के साथ अच्छी जोड़ी बनती है. इनके रिश्ते में प्यार और सम्मान होता है. मूलांक 3 और मूलांक 9 के लोग एक-दूसरे के लिए परफेक्ट होते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 6 के लोग

मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 के लोगों को शुक्र के प्रभाव से जीवन में खूब प्रेम मिलता है. इन लोगों की मूलांक 9 वालों के साथ अच्छी जोड़ी बनती है. मूलांक 6 के लोग केयरिंग स्वभाव के होते हैं. ऐसे में इनकी मूलांक 9 वालों के साथ अच्छी बनती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ