Numerology Prediction: 5 जून 2026 की तारीख अंक ज्योतिषीय रूप से काफी विलक्षण है. इसका मूलांक 5 है, जिसके स्वामी बुध हैं. वहीं पूरी तिथि यानी 05-06-2026 के सभी अंकों को जोड़ने पर 5+6+2+0+2+6 = 21 / 2+1 भाग्यांक 3 बनता है. इस अंक के स्वामी बृहस्पति हैं. अंक ज्योतिष इसे के दुर्लभ संयोग माना जाता है. क्योंकि, इससे संचार, व्यापार और त्वरित निर्णय क्षमता के कारक बुध ग्रह की ऊर्जा के साथ ज्ञान, विस्तार, विवाह, संतान, धन और अध्यात्म के कारक बृहस्पति ग्रह की ऊर्जा का अद्भुत मेल है. परिणामस्वरूप, इस दिन जातकों की सोच को सही दिशा मिल सकती है. नई योजनाएं साकार हो सकती हैं. करियर में बौद्धिक उन्नति के द्वार खुलने के योग बनते हैं. बुध-गुरु का संयोजन विशेष रूप से 3 खास मूलांक के लोगों के लिए बेहद फलदायी साबित हो सकता है. इन 3 मूलांक की तारीखों में जन्मे लोग अपने बिगड़े और रुके हुए काम को पूरा कर सकते हैं. आइए जानते हैं, ये 3 खास मूलांक कौन-से हैं?
5 जून के लिए मूलांक 3 का अंक भविष्यफल
मूलांक 3 वालों यानी 3, 12, और 21 तारीख को जन्मे लोगों के लिए 5 जून एक यादगार दिन साबित हो सकता है. सुबह-सुबह ही घर के किसी बुजुर्ग सलाह से लाभ होगा. इससे आपका पूरा दिन पाज़िटिव गुजरेगा. स्टूडेंट जातकों को टीचर या सीनियर की बात ध्यान से सुनने से पढ़ाई में लाभ होगा. किसी ऑफिस में अटका काम आगे बढ़ सकता है. बैंक में आपकी KYC में दस्तावेज संबंधी राहत मिल सकती है. बिजनेस में किसी पुराने मित्र का फोन लाभदायक रहेगा. कोई बड़ी डील मिल सकती है. पड़ोसी से चल रही खटास कम होने चांस हैं. सोशल मीडिया पर नया उपयोगी संपर्क बन सकता है. आप किसी कमजोर और लाचार की मदद करेंगे, जिससे आपका मन हल्का रहेगा. धार्मिक सेवा में भी समय देना अच्छा रहेगा.
यह भी पढ़ें: Panna Gemstone: पन्ना के साथ न पहनें ये 3 रत्न, वरना लाइफ में बनी रहेगी उथल-पुथल
5 जून के लिए मूलांक 5 का अंक भविष्यफल
5 जून का दिन मूलांक 5 वालों यानी 5, 14, और 23 तारीख को जन्मे लोगों के लिए काफी संतुष्टिदायक सिद्ध हो सकता है. कोरोबारियों को ऑनलाइन काम में नई संभावना दिखेगी. कस्टमर से अच्छा रेस्पॉन्स मिल सकता है. सोशल मीडिया पर पुराना संपर्क फिर लौट सकता है. अटके हुए काम की टेक्निकल एरर दूर हो सकती है. रुका भुगतान मिलने से कर्ज को लेकर राहत मिल सकती है. वहीं, आर्थिक हालात भी मजबूत होंगे. आप हॉस्पिटल में किसी अजनबी की मदद कर सकते हैं. इससे सम्मान बढ़ेगा. घर के पालतू पशु पर भी ध्यान देंगे, जो हल्का अस्वस्थ है. किसी परिचित से बाजार में एक छोटी मुलाकात बड़ा लाभ दे सकती है. स्टूडेंट जातकों को उनके टेस्ट के रिजल्ट की सूचना शाम तक मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’
5 जून के लिए मूलांक 8 का अंक भविष्यफल
मूलांक 8 के जातकों के लिए 5 जून का दिन चिंताओं को दूर कर राहत देने वाला साबित हो सकता है. घर की मरम्मत का अटका हुआ काम पूरा हो सकता है. बिजनेस से जुड़ी लोगों को पुराने ग्राहक से भुगतान मिल सकता है. आर्थिक चिंता कुछ कम होगी. किसी मित्र की सहायता से बिजली या पानी के सप्लाई की समस्या सुलझ सकती है. आपके दिए हुए आवेदन पर सरकारी कागजों में प्रगति दिखेगी. किसी केस के सिलिसिले में पुलिस से जुड़ा काम आसान हो सकता है. पुराने झगड़े में नरमी आएगी. आप कोर्ट के चक्कर लगाने से बच जाएंगे. आप किसी रोगी की सेवा करेंगे, जो आपके पुण्य के खाते को बड़ा बनाएगा. आपकी विनम्रता से घर बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलेगा. धार्मिक स्थल पर सेवा का अवसर मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा बंद, पूरा रूट ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines