Numerology Prediction: अंक ज्योतिष की गणना के मुताबिक, 31 मई, 2026 का दिन राहु और सूर्य के संगम का एक अनोखा दिन साबित हो सकता है. राहु की बुद्धिमत्ता और सूर्य तेज मिलकर जातकों के जीवन में अचानक एक नए चैप्टर को शुरू कर सकती है. अंक ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, तारीख 31 का मूलांक 3 + 1 = 4 है. इसके स्वामी राहु हैं. इस मूलांक के लोगों को जीवन में तेज बदलाव आते हैं, साथ ही वे तेज दिमाग वाले और लीक से हटकर सोचने वाले होते हैं.
वहीं, पूरी तारीख यानी 31-05-2026 का एकल अंक यानी भाग्यांक 3 + 1 + 0 + 5 + 2 + 0 + 2 + 6 = 19 / 1 + 9 = 10 और 1 + 0 = 1 है. मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. ये लीडरशिप, सम्मान, प्रशासनिक प्रभाव आदि को बढ़ावा देते हैं.
इस प्रकार यह दिन राहु और सूर्य को जोड़ रहा है. अंक ज्योतिष के मुताबिक, इसे 3 प्रकार के विशेष मूलांक वाले लोगों की किस्मत का दरवाजा खुल सकता है. इन लोगों के करियर, कारोबोर और काम-धंधे में धन लाभ, सम्मान और सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं.
31 मई के लिए मूलांक 1 का अंक भविष्यफल
किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 को जन्मे लोगों यानी मूलांक 1 वालों के लिए 31 मई काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है, क्योंकि इस दिन आपके मूलांक के स्वामी सूर्य भाग्यांक के रूप सक्रिय हैं. राहु से इस दिन का मेल आपके के एक ‘पावर बूस्टर’ बन सकता है. करियर और बिजनेस शानदार फायदा मिलने के योग हैं. जॉब करने वालों को कोई इनकम बढ़ाने वाला प्रोजेक्ट मिल सकता है. बिजनेस में किया हुआ निवेश लाभ के रूप में आएगा. फंसा हुआ पैसा भी मिलेगा. ऑफिस में बॉस या सीनियर से बहस से बचें.
31 मई के लिए मूलांक 4 का अंक भविष्यफल
मूलांक 4 यानी 4, 13, 22 या 31 तारीख को पैदा हुए लोगों के लिए 31 मई एक नई दिशा दे सकता है, क्योंकि इस दिन का मूलांक भी 4 ही है. राहु के असर से आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जो ‘आउट ऑफ बॉक्स’ हो. इस दिन आईटी (IT), डिजिटल मार्केटिंग, शेयर मार्केट, रिसर्च या क्रिएटिव फील्ड के लोग लाभ की स्थिति में रहेंगे. रुके काम अचानक गति पकड़ेंगे. इससे अचानक भारी धन लाभ भी हो सकता है. लेकिन, कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले जांच-परख कर लें.
31 मई के लिए मूलांक 7 का अंक भविष्यफल
अंक ज्योतिष में मूलांक 4 और मूलांक 7 को एक ही सिक्के का दूसरा पहलू माना गया है. मूलांक 7 के स्वामी केतु हैं. 31 मई का दिन 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों यानी मूलांक 7 के लिए ज्ञान, विज्ञान और नई पहचान से भरा साबित हो सकता है. इसमें सूर्य की भूमिका अहम रह सकती है. विशेषकर लेखक, सलाहकार, डॉक्टर, ज्योतिषी, या अध्यात्म से जुड़े से लोग लाभ के साथ सम्मान भी पा सकते हैं. कोरोबार से जुड़ी अनिश्चितता दूर हो सकती है. फायनेंशियल हालत में उल्लेखनीय लेकिन स्थायी सुधार होगा. कोई निवेश अच्छा रिटर्न देगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।