हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: 23 जून से इन 3 मूलांक वालों की कमाई और किस्मत भरेगी उड़ान, नए इनकम स्रोत से होंगे मालामाल

Numerology: 23 जून 2026 का दिन अंक ज्योतिषीय रूप से ऊर्जा से भरपूर माना जा रहा है, जिससे 3 मूलांक वालों एक कम्युनिकेशन, नए आइडिया और इनकम के अवसर मजबूत हो सकते हैं और नेटवर्किंग से फायदा मिलने की संभावना बनती है, लेकिन फोकस बनाए रखना जरूरी रहेगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार 23 जून 2026 का दिन खास एनर्जी लेकर आ रहा है, जो कम्युनिकेशन, समझदारी और नए आइडियाज को सपोर्ट करेगा. इस दिन आपकी बातचीत करने की क्षमता और लोगों को समझाने का तरीका काफी मजबूत रहेगा, जिससे काम और बिजनेस में फायदा मिल सकता है. नेटवर्किंग और नए मौके पकड़ने के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है, लेकिन ध्यान रखें कि एक साथ बहुत सारे काम न करें, वरना फोकस बिगड़ सकता है.

अंक ज्योतिष में 23 जून का मूलांक 5 माना है. इसका संबंध बुध से है, जो बदलाव, स्मार्ट सोच और बिजनेस स्किल्स से जुड़ा है. हीं पूरी तारीख 23-06-2026 का भाग्यांक 3 है, जो गुरु से जुड़ा है. यह अंक ज्ञान, ग्रोथ, क्रिएटिविटी और सही गाइडेंस वाली पावर को एक्टिव करता है यानी अगर आप सही दिशा में फोकस के साथ आगे बढ़ते हैं, तो करियर और इनकम दोनों में अच्छा फायदा मिल सकता है. इस दिन प्रैक्टिकल बुद्धि और सही ज्ञान का संतुलन बनाकर चलना बेहद फायदेमंद रहेगा.

23 जून के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल

आज आपका दिमाग तेज और काफी क्लियर रहने वाला है. आप चीजों को जल्दी समझकर सही फैसले लेने की कोशिश करेंगे. काम की जगह पर आपकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा. किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी की शुरुआत अचानक हो सकती है. ऑफिस में सीनियर्स आपकी मेहनत और सोच को नोटिस करेंगे. घर के किसी पुराने मुद्दे पर आपकी राय अहम बन सकती है. किसी पुराने दोस्त या कॉन्टैक्ट से अचानक कोई काम या मौका जुड़ सकता है. पैसों के मामले में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा, लेकिन बड़ा रिस्क लेने से बचें. बैंक या सरकारी कामों में थोड़ा धैर्य रखना होगा. सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक थकान से बचना जरूरी होगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ये राशियां कहलाती है ‘सेंस ऑफ ह्यूमर के बादशाह’, बनाते हैं माहौल को खुशनुमा

23 जून के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

आज आपके अंदर क्रिएटिव सोच और कम्युनिकेशन काफी मजबूत रहेगा. पढ़ाई, ऑनलाइन काम या किसी प्रेजेंटेशन में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. सोशल मीडिया या नेटवर्किंग से कोई नया फायदा मिल सकता है. किसी टीचर, सीनियर या गाइड से आपको सही दिशा मिल सकती है. घर में कोई छोटा धार्मिक या पारिवारिक आयोजन होने के संकेत हैं. दोस्तों के साथ किसी नए प्लान या आइडिया पर चर्चा हो सकती है. किसी नए ग्राहक या क्लाइंट से जुड़ाव बनने की संभावना है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होती दिखेगी. पुराने किसी तनाव या कन्फ्यूजन से राहत मिल सकती है. लेकिन ज्यादा सोचने या ओवरएनालिसिस से बचना जरूरी रहेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: इन राशियों के लोग ‘स्टार्ट अप’ में होते हैं आगे, बनते हैं नामचीन एंटरप्रेन्योर

23 जून के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

आज का दिन बदलाव और तेज फैसलों वाला हो सकता है. एक साथ कई नए मौके आपके सामने आ सकते हैं. बिजनेस या ऑनलाइन काम में अचानक कोई फायदा या डील बन सकती है. किसी पुराने संपर्क से नया काम या ऑफर मिलने की संभावना है. मोबाइल, कम्युनिकेशन या डिजिटल प्लेटफॉर्म से लाभ मिल सकता है. पैसों के लेनदेन में थोड़ी सावधानी रखना जरूरी होगा. घर, किराया या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सामने आ सकता है. किसी पड़ोसी या रिश्तेदार से हल्की अनबन या बातचीत बढ़ सकती है. छोटी यात्रा या अचानक प्लान बन सकता है. दिन के अंत में कोई अच्छी खबर मन को राहत दे सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Space Astrology Mars: मंगल पर बसने के बाद कैसे बनेगा राशिफल? जानें स्पेस ट्रैवल और ज्योतिष का रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola