Numerology Prediction 23 July 2026: गुरुवार 23 जुलाई का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार, किन मूलांक के लोगों के लिए अच्छा रहेगा और किन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, 23 जुलाई के दिन का मूलांक 2 + 3 यानी 5 रहेगा. मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह हैं. बुध ग्रह को वाणी, व्यापार और बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है. इसके अलावा दिन का भाग्यांक देखें, तो 2+3+0+7+2+0+2+6=22 यानी 2+2 यानी 4 रहेगा. भाग्यांक 4 के स्वामी राहु ग्रह हैं. बुध और राहु ग्रह के बीच मित्रता का भाव है. बुध और राहु ग्रह के प्रभाव से मूलांक 1 से लेकर 9 तक का समय कैसा रहेगा, आइये इसके बारे में दैनिक अंक भविष्यफल से जानते हैं.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. सूर्य ग्रह का बुध के साथ सम और राहु के साथ शत्रुता का भाव है. ऐसे में इनके लिए दिन सामान्य रहेगा. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. राहु के कारण मन में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्रमा का बुध के साथ मित्रता और राहु के साथ शत्रु का भाव है. इनके लिए दिन मिलाजुला रहेगा. मानसिक शांति प्राप्त होगी और व्यापार में लाभ हो सकता है. सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
गुरु ग्रह मूलांक 3 वालों के स्वामी हैं. देवगुरु बृहस्पति का राहु के साथ सम और बुध के साथ शत्रु का संबंध है. इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आपको निर्णय लेने में कठिनाई होगी और मानसिक तनाव हो सकता है.
ये भी पढ़ें – Kaalchakra: भाग्य बदलने के लिए करें ‘बीज मंत्र’ का जाप, खुशियों से भरेगा जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 वालों के स्वामी ग्रह राहु हैं. राहु ग्रह का संबंध बुध के साथ अच्छा माना जाता है. व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे. मूलांक 4 वालों को अचानक से धनलाभ हो सकता है. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध है. दिन का मूलांक 5 ही रहेगा. इनका राहु ग्रह के साथ अच्छा संबंध है. ऐसे में इन्हें लाभ मिलेगा. इन लोगों को व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक तरक्की करेंगे. करियर के लिहाज से समय अच्छा रहने वाला है.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह का बुध और राहु के साथ मित्रता का संबंध है. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा.
ये भी पढ़ें – Unlucky Zodiac Signs: सावधान! सूर्य-चंद्र का वैधृति योग इन 5 राशियों के लिए रहेगा अशुभ, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं. केतु ग्रह का बुध के साथ मित्रता और राहु के साथ भी मित्रता का भाव है. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. इन लोगों के ज्ञान में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ हो सकता है.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं. शनि ग्रह का बुध और राहु के साथ मित्रता का संबंध है. इनके लिए समय अच्छा रहेगा. व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह का बुध और राहु के साथ शत्रु का संबंध है. मूलांक 9 के लोगों के लिए कठिन समय रहेगा. पैसों का नुकसान हो सकता है. गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Devshayani Ekadashi 2026: देवशयमी एकादशी पर शुरू होगा भगवान विष्णु का शयनकाल, चातुर्मास में जरूर करें ये 4 काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines