हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Numerology Prediction: 10 जून से इन 3 मूलांक वालों की इनकम में दिखेगा बड़ा बदलाव, खुल सकते हैं तरक्की के द्वार

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के अनुसार 10 जून को सूर्य और शनि की ऊर्जा का खास संयोग बन रहा है, जो मेहनत, प्रबंधन और प्रगति से जुड़े संकेत दे सकता है. इस दिन 3 मूलांक वालों के लिए आय, करियर और नए अवसरों के द्वार खुलने की संभावना है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 10 जून, 2026 का दिन सत्ता और कर्म के संयोजन का एक अद्भुत दिन साबित हो सकता हैं, क्योंकि इस तारीख को सूर्य और शनि की ऊर्जाओं का अनूठा संयोग हो रहा है. ज्योतिष विज्ञान में भले ही सूर्य और शनि के बीच वैचारिक द्वन्द्व माना गया है, लेकिन अंक शास्त्र में यह दिन एडमिनिस्ट्रेटिव योग्यता को निखारने वाला, मेहनत से किए काम का अनुकूल से अधिक लाभ देनेवाला और बेहद प्रैक्टिकल सिद्ध हो सकता है. गणना के अनुसार, इसकी वजह खुद 10 जून की तारीख हैं, जिसका मूलांक 1 है. इस मूलांक के स्वामी सूर्य माने गए हैं. वहीं, इस दिन की पूरी तारीख यानी 10-06-2026 के कुल योग का एकल अंक यानी भाग्यांक 8 है, जिसके स्वामी शनि हैं. यही कारण है कि बुधवार 10 जून का दिन बौद्धिक और तार्किक ऊर्जा वाला दिवस होगा. आइए जानते हैं, किन 3 मूलांक वालों के लिए यह दिन उनके अनुकूल और नायाब साबित होने के योग दर्शा रहा है?

10 जून के लिए मूलांक 1 का अंक भविष्यफल

मूलांक 1 यानी 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों में 10 जून से खास ऊर्जा नजर आएगी. आज पहल करने से न हिचकें, परिस्थितियां आपके पक्ष में काम कर सकती हैं. आपके भीतर निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा. किसी सीनियर अधिकारी का सहयोग मिल सकता है. लंबे समय से रुका कोई प्रस्ताव आगे बढ़ सकता है. कारोबार से जुड़े लोग नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. पार्टनर की सलाह से आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा. घर-परिवार में भी आपकी राय को तवज्जो मिलेगी. रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ किसी अहम मुद्दे पर एकमत होने की स्थिति बन सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों और स्टूडेंट को लाभ मिलेगा. दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. दिन के अंत तक कोई अच्छी खबर आपका मूड बेहतर कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: 6 महीने के भीतर सच हो जाते हैं इस समय देखे सपने, जानिए स्वप्न शास्त्र के सिद्धांत

विज्ञापन

10 जून के लिए मूलांक 5 का अंक भविष्यफल

किसी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोग यानी मूलांक 5 वालों को 10 जून की ऊर्जा बहुत साथ देगी. आज आपकी बातचीत ही आपकी ताकत बनेगी. क्योंकि, आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेंगे. इसलिए यह दिन नेटवर्किंग वालों के लिए एक बढ़िया दिन साबित हो सकता है. प्रोफेशनल मीटिंग में भी इसका फायदा भी मिल सकता है. आज की सही समय पर कही गई सही बात बड़ा फर्क पैदा कर सकती है. मित्रों के साथ उपयोगी चर्चा होगी. आज बनने वाले कुछ नए संपर्क भविष्य में महत्वपूर्ण अवसरों का रास्ता खोल सकते हैं. जॉब कर रहे लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. यह बोझ नहीं बल्कि आगे बढ़ने का मौका साबित हो सकता है. आर्थिक फैसलों में संतुलित सोच लाभ देगी. प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करने से रिश्ते और बेहतर होंगे. दिन कई छोटे-छोटे लाभ देकर जाएगा. यात्रा की योजना बन सकती है.’

यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इस जन्म तिथि के लोग प्यार में लेते हैं सबसे ज्यादा रिस्क, बनते हैं लव की रेस में ‘लकी विनर’

विज्ञापन

10 जून के लिए मूलांक 8 का अंक भविष्यफल

मूलांक 8 यानी 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों के लिए धैर्य और अनुशासन आपके सबसे बड़े साथी रहेंगे. पुराने प्रयासों का परिणाम मिलने के संकेत हैं. नौकरी में आपकी मेहनत पर अधिकारियों की नजर जाएगी. पदोन्नति या विशेष प्रशंसा की संभावना बन सकती है. व्यवसाय में अटके हुए कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे. संपत्ति या पैतृक मामलों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के नए अवसर मिलेंगे. परिवार के बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. माता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा. बड़े भाई की ओर पैतृक संपत्ति से जुड़ी किसी योजना के लिए मंजूरी मिल सकती है. मुहल्ले में किए गए आप जन कल्याण करयून से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं. किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज से जुड़ा काम पूरा हो सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे तो दिन संतुलित और सफल रहेगा.

यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola