हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद क्रिएटिव, लगा देते हैं धन का अंबार

Numerology: अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 2 वाली 4 खास तारीखों में जन्मे लोग अपने स्वामी ग्रह के प्रभाव से काफी क्रिएटिव होते हैं। साथ ही ये अपने क्षेत्र में अच्छा-खासा धन कमाने के साथ काफी पॉपुलैरिटी भी हासिल करते है। आइए जानते हैं कि किन तारीख में जन्मे व्यक्तियों में होती हैं ये विशेषताएं?

विज्ञापन

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष संख्याओं पर आधारित एक बेहद रोचक विषय है। इस शास्त्र में मूलांक का बहुत अधिक महत्व है, जो जन्म की तारीख से जुड़ा होता है। मूलांक के विश्लेषण से न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट्स जो भविष्यवाणियां करते हैं, वे अक्सर सटीक और चौंकाने वाले होते हैं। यहां जिन 4 तारीख में जन्मे बेहद क्रिएटिव और धन का अंबार लगा देने वाले व्यक्तियों की चर्चा की गई हैं, उनका मूलांक 2 होता है। आइए जानते हैं, किन तारीख में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता, इस मूलांक के स्वामी ग्रह कौन हैं और इस मूलाकं के व्यक्तियों में क्या खास बातें और विशेषताएं होती है?

मूलांक 2 की तारीख

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के लोग अपने मन की अधिक मानते हैं। ये न केवल अपनी भावनाओं को बल्कि दूसरों की भावनाओं को भी आसानी से समझ लेते हैं और गहराई से महसूस करते हैं। इससे भी एक कदम आगे ये लोग अपनी भावनाओं को कला के माध्यम से व्यक्त भी कर देते हैं। इसका कारण यह है कि इन लोगों पर इनके मूलांक के स्वामी ग्रह का प्रभाव काफी अधिक होता है।

ये भी पढ़ें: राधारानी के 28 खास नाम…प्रेमानंद महाराज ने बताया ‘मंत्रों का महामंत्र’; जाप से होती है हर कामना की पूर्ति

विज्ञापन

मूलांक 2 के स्वामी ग्रह

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख में जन्मे यानी मूलांक 2 के स्वामी ग्रह हैं, चंद्रमा। अंक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को भावनाओं और मन का प्रतिनिधि करने वाला ग्रह माना गया है। मूलांक 2 वाले लोग अक्सर काफी भावुक और संवेदनशील होते हैं। साथ ही, ये लोग बहुत रचनात्मक और नए-नए विचारों से भरे होते हैं।

इस फील्ड में पाते हैं पॉपुलैरिटी

अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 2 को बहुत खास माना गया है। अपने स्वामी ग्रह चन्द्रमा की बदौलत इस मूलांक वाले व्यक्ति अत्यंत कल्पनाशील और भावुक होते हैं, जो इनकी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत होती है। इनका रुझान बचपन से संगीत, गायन, लेखन, अभिनय, कला आदि क्षेत्रों में होता है। अपनी मेहनत के बल पर वे जल्द ही इन फील्ड्स में पॉपुलर हो जाते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग रोमांस करने में होते हैं अव्वल, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

शोहरत के साथ धन कमाते हैं धन

अंक ज्योतिष के मुताबिक, अपनी क्रिएटिविटी की बदौलत मूलांक 2 के व्यक्ति अपने क्षेत्र में न केवल शोहरत की ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं, बल्कि अच्छा-खासा धन भी अर्जित करते हैं। इसलिए इनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी होती है। चंद्रमा संग्रह के कारक ग्रह भी हैं, इसलिए मूलांक 2 वाले व्यक्तियों में धन जमा करने की आदत होती है। वहीं, वे सहृदय और दयालु होने के कारण ये दान-पुण्य में काफी आगे होते हैं।

विज्ञापन

होते हैं बेहद भावुक

मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। जिस वजह से यह काफी ओवरथिंकिंग करते हैं। मन से मजबूत होने के बावजूद इनके अंदर आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है। लेकिन इसके साथ ही ये लोग बहुत ही शांत और धैर्यवान होते हैं। वे किसी भी स्थिति में शांत रहते हैं और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेते। यह गुण भी इनकी सफलता में सहायक होता है।

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: भगवान राम और कर्ण से जुड़ी है पितृपक्ष की कथा, जानें क्या है पिंडदान का महत्व!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola