---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद दूरदर्शी, कमाते हैं अपार धन और शोहरत!

Numerology: यहां जिन 4 तारीखों में जन्मे लोगों के दूरदर्शी होने की बात की जा रही हैं, उनका मूलांक 1 होता है। आइए जानते हैं, किन तारीख में पैदा हुए लोगों का मूलांक 1 होता, इस मूलांक के ग्रह स्वामी कौन हैं और इस मूलाकं के व्यक्तियो में क्या खास बातें और विशेषताएं होती है?

---विज्ञापन---

Numerology: अंक ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है, जो संख्याओं के विश्लेषण से मनुष्य के जीवन, स्वभाव, गुण और भविष्य के बारे में बतलाता है। इस विज्ञान के अनुसार, प्रत्येक संख्या की एक विशिष्ट ऊर्जा होती है, जो हमारे जीवन के हर पहलू पर असर डालता है। वहीं, इस विज्ञान में किसी व्यक्ति की जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर एक एकल अंक प्राप्त किया जाता है, जो मूलांक कहलाता है।

यहां जिन 4 तारीखों में जन्मे लोगों के दूरदर्शी होने की बात की जा रही हैं, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के व्यक्ति नेतृत्व, स्वतंत्रता और नए शुरुआत के प्रतीक होते हैं। आइए जानते हैं, किन तारीख में पैदा हुए लोगों का मूलांक 1 होता, इस मूलांक के ग्रह स्वामी कौन हैं और इस मूलाकं के व्यक्तियो में क्या खास बातें और विशेषताएं होती है?

---विज्ञापन---

जन्म से ही होते हैं तेजस्वी

जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने में 1, 10, 19, और 28 को हुआ होता है, अंक ज्योतिष में उनका मूलांक 1 माना गया है। 1 मूलांक वाले जातकों (व्यक्तियों) के बारे में अंक ज्योतिष कहता है कि ऐसे व्यक्ति बचपन से ही तेजस्वी और प्रखर बुद्धि के होते हैं। ये लोग पढ़ाई-लिखाई में तेज और बुद्धिमान होते हैं। अपने सटीक निर्णयों से लोगों को इम्पेस करते हैं। इस मूलांक के लोगों को खूब इज्जत के साथ धन-समृद्धि की भी जबरदस्त प्राप्ति होती है।

मूलांक 1 स्वामी ग्रह

जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक राशि के स्वामी ग्रह होते हैं, उसी प्रकार अंक ज्योतिष में प्रत्येक मूलांक ग्रह के लिए स्वामी ग्रह निश्चित है। मूलांक 1 के लोगों के स्वामी सूर्य हैं जिसे जीवन शक्ति का प्रतीक माना जाता है। सूर्य आत्मा, पिता, आत्मविश्वास, नेतृत्व, राजसी सुख आदि के कारक ग्रह हैं। बता दें, ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों स्वामी माना गया है।

---विज्ञापन---

मूलांक 1 वालों के मौलिक गुण

अंक ज्योतिष एक अनुसार, मूलांक 1 की चार तारीखों 1, 10, 19, और 28 को इस दुनिया में आए लोग बेहद दूरदर्शी होते हैं। अपने इस गुण के कारण वे हर जगह प्रशंसा प्राप्त करते हैं। अपनी मेहनत और बुद्धि के बल पर वे अपार धन और शोहरत कमाते हैं।

क्यों होते हैं ये लोग दूरदर्शी?

मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं, जो ज्ञान, बुद्धि और दूरदर्शिता का नियंत्रण करते है। यही कारण है मूलांक 1 वाले लोग दूरदर्शी होते हैं। साथ ही, ये काफी आत्मविश्वासी होते हैं, जिस ये लोग भविष्य के बारे में सोचने और योजना बनाने में सक्षम होते हैं। इसके अलावा, इनमें नए विचारों को जन्म देने की क्षमता होती है, जो उन्हें भविष्य के बारे में सोचने में मदद करती है।

---विज्ञापन---

मूलांक 1 वाले व्यक्तियों के अन्य गुण और विशेषताएं

  • मूलांक 1 वाले लोग अपने दृढ़ निश्चय और नेतृत्त्व करने की क्षमता की वजह से जाने जाते हैं। अपने इस गुण से ये लोग काफी इज्जत कमाते हैं।
  • ये लोग बहुत ईमानदार होते हैं। सूर्य की कृपा से ये लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं और अपार धन कमाते हैं।
  • इस मूलांक के लोग स्वाभिमानी, अति महत्वाकांक्षी, आकर्षक, सुन्दर और अपना कार्य करने में निपुण होते हैं।
  • ये लोग निडर, साहसी और स्वाभिमानी होते हैं और जीवन में आने वाली परेशानियों से नहीं घबराते हैं। अपने इस गुण से ये लोग काफी नाम कमाते हैं।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद दिलेर, बात-बात पर टोकना नहीं होता है पसंद

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण को पंजीरी-माखन समेत लगाएं इन 5 चीजों का भोग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 24, 2024 02:00 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola