Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं जबरदस्त 'मेमोरी पावर' के धनी

Numerology: न्यूमेरोलॉजी (अंक ज्योतिष) के अनुसार, किसी भी महीने की कुछ खास तारीखों को जन्म लेने वाले व्यक्ति ‘मेमोरी पॉवर’ यानी किसी चीज को याद रखने की क्षमता के मामले में ‘गॉड गिफ्टेड होते हैं। आइए जानते हैं, किन तारीखों में पैदा हुए लोगों की मेमोरी पॉवर बहुत अच्छी होती है?

Numerology
विज्ञापन

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष संख्याओं की गणना और विश्लेषण कर भविष्यवाणी का प्राचीन शास्त्र है। यह शास्त्र किसी व्यक्ति के जन्मदिन के आधार पर उसकी पर्सनालिटी के बारे में आश्चर्यजनक जानकारियां देने में सक्षम है। आइए जानते हैं कि किन तारीखों को जन्मे लोगों की याददाश्त बहुत अच्छी और जबरदस्त होती है?

3 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिनका जन्म किसी भी महीने की 3 तारीख को होता है, उनमें कुछ भी, चाहे वह कोई चीज हो, किताबी ज्ञान हो, कोई फैक्ट हो या फोटो आदि, याद रखने की क्षमता जन्मजात होती है। बरसों बाद भी वे किसी तथ्य या अनुभव को अविश्वसनीय रूप से पूरी स्पष्टता और विस्तार में बता सकते हैं।

विज्ञापन

12 तारीख को जन्मे लोग

किसी महीने की 12 तारीख को पैदा हुए लोगों के बारे में अंक ज्योतिष कहता है कि इन लोगों में सीखने की रूचि और तत्परता नेक्स्ट लेवल पर होती है। केवल यहीं वे जानकारियों को कुछ इस तरह से सोख लेते हैं, ऐसे एक स्पंज पानी को सोख लेता हैं। ये ऐसे गॉड गिफ्टेड लोग होते हैं, जिनकी याद रखने की शक्ति बहुत जबरदस्त होती है।

21 तारीख को पैदा होने वाले व्यक्ति

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिनका जन्म 3 तारीख को होता है, वैसे लोगों की स्मृति यानी मेमोरी पॉवर उनके अनुभर और भावना से जुड़ी होती हैं, जो उनके ज्ञान और अनुभव को प्रभावी ढंग से याद रखने में मददगार सिद्ध होता है।

विज्ञापन

30 तारीख को इस दुनिया में आए लोग

किसी महीने की 30 तारीख को पैदा हुए व्यक्तियों के बारे में न्यूमेरोलॉजी का मानना है कि ये लोग बड़ी सूक्ष्मता से किसी चीज का ऑब्जरवेशन करने की प्रवृत्ति रखते हैं और इनकी एकाग्रता भी कमाल के होती है। यही कारण है कि इनकी याददाश्त जबरदस्त होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ