---विज्ञापन---

19 मई से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, वृषभ राशि में गुरु-सूर्य-शुक्र बनाएंगे केंद्र त्रिकोण राजयोग

Kendra Tirkon Rajyog: 19 मई, 2024 को शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने से गुरु, सूर्य और शुक्र की युति से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। केंद्र त्रिकोण राजयोग का सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 3 राशियों पर इसका सबसे अधिक और सकारात्मक प्रभाव होगा। आइए जानते है, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा?

---विज्ञापन---

Kendra Tirkon Rajyog: ग्रहों के योग और संयोग का मनुष्यों के जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। 1 मई, 2024 को जहां गुरु ग्रह बृहस्पति ने वृषभ राशि में अपना स्थान जमाया है, जबकि 14 मई को सूर्य राशि परिवर्तन कर इसी राशि में गोचर करेंगे। वहीं 19 मई को दैत्याचार्य शुक भी वृषभ राशि में गोचर कर गुरु बृहस्पति और ग्रहों के राजा सूय से युति करेंगे। कालपुरुष कुंडली में गुरु, सूर्य और शुक्र केंद्र भाव में स्थित होंगे। वहीं गुरु पंचम के भाव के स्वामी, सूर्य लग्नेश और नवम भाव के स्वामी और शुक्र का मेष राशि के सप्तम भाव के स्वामी होने से केंद्र-त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के प्रभाव से 3 राशियों के जातकों के जीवन पर गहरा और सकारात्मक असर होने की प्रबल संभावना है। आइए जानते है, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा?

केंद्र त्रिकोण राजयोग का राशियों पर प्रभाव

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर गुरु-सूर्य-शुक्र से बने केंद्र त्रिकोण राजयोग का लाभकारी असर होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों में साहस, विवेक और पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक संकट समाप्त होने के योग हैं। कार्य योजना सफल होगी और लक्ष्य पाने में सफलता मिलेगी। शुक्र और बृहस्पति के प्रभाव व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र जुड़े जातकों के प्रोजेक्ट पास होंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक समरसता और सहयोग कायम रहेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

केंद्र त्रिकोण राजयोग तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक, व्यापारिक, शैक्षणिक, नौकरी, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्रों के लिए काफी अनुकूल रहने के योग दर्शा रहा है। धन की आमद में वृद्धि होगी, आय के नए स्रोत विकसित होंगे। कम खर्च और लागत से व्यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को बोनस के साथ प्रमोशन होने के योग हैं। अधिकारीयों का सहयोग प्राप्त होगा। रानजीति से जुड़े जातक चुनाव में विजयी हो सकते हैं। परिवार में प्रेम और सौहार्द्र बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: 16 मई से खुलेगा 3 राशियों की तरक्की का रास्ता, शुक्र के कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश से होगा सकारात्मक असर

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग का प्रभाव काफी सकारात्मक रहने वाला है। पार्टनरशिप के काम में पार्टनर के सहयोग से लाभ होगा। साझेदारी से आर्थिक मजबूती आएगी और वित्तीय संकट दूर होने के योग हैं। स्टूडेंट्स के करियर के विकास में सीनियर और टीचर का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक और धार्मिक कार्यों में प्रगति होगी। मंदिर और आश्रम निर्माण के कार्य के धन प्राप्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

ये भी पढ़ें: ग्रहों के राजकुमार बुध की नीचता भंग, 3 राशियों के जातकों का होगा भाग्योदय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 12, 2024 10:46 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola