Numerology Personality Traits: यह आपने भी नोटिस किया होगा या हो सकता है कि आप भी उन लोगों में से हों, जिनकी लव लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है. हालांकि, इनका रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चलता है, लेकिन फिर भी ये कभी ज्यादा दिन सिंगल नहीं रहते हैं. एक ओर उनका एक रिलेशन खत्म होता है, तो दूसरी ओर कुछ ही समय बाद उनकी लाइफ में कोई नया पर्सन एंट्री मार देता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसा कुछ खास मूलांक वालों के साथ ही होता है. इस शास्त्र के अनुसार ये मूलांक हैं: 3, 5 और 6. इन मूलांक वाले लोगों में ही ऐसी पर्सनालिटी खूब देखने को मिलती है. इनका चार्म, कम्युनिकेशन और कॉन्फिडेंस लोगों को जल्दी अट्रैक्ट कर लेता है. आइए जानते हैं, आखिर इन तीनों मूलांकों का लव सीक्रेट क्या है?
मूलांक 3 – बातों का जादूगर
जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 3 है. गुरु ग्रह के प्रभाव से वे लोग बातों के धनी माने जाते हैं. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर लोगों को खूब पसंद आता है. वे किसी से भी आसानी से कनेक्ट बना लेते हैं. सामने वाला जल्दी इंप्रेस हो जाता है. लेकिन इन लोगों को अपनी फ्रीडम भी उतनी ही प्यारी होती है. रिलेशनशिप में जरूरत से ज्यादा कंट्रोल या रोक-टोक उनको पसंद नहीं आती. ऐसे में कई बार ब्रेकअप हो जाता है. हालांकि वे ज्यादा दिन सिंगल नहीं रहते हैं. उनकी बात करने की स्टाइल ही किसी नए इंसान को उनकी तरफ खींच लाती है.
मूलांक 5 – बोरियत के दुश्मन
जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो बुध ग्रह का असर उनको स्मार्ट, एनर्जेटिक और मिलनसार बनाता है. उनको हर दिन कुछ नया करना पसंद होता है. एक जैसी लाइफस्टाइल या बोरिंग माहौल उनको जल्दी परेशान कर देता है. यही वजह है कि जब रिलेशनशिप में एक्साइटमेंट कम होने लगती है, तो उनका मन भी बदल सकता है. लेकिन उनका बड़ा सोशल सर्कल और फ्रेंडली नेचर इनको ज्यादा समय तक अकेला नहीं रहने देता. नए लोगों से उनकी जल्दी बॉन्डिंग बन जाती है. उनका कम्युनिकेशन लोगों को आसानी से इंप्रेस कर देता है.
मूलांक 6 – आकर्षण का खजाना
जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो शुक्र ग्रह का प्रभाव उनको नेचुरली अट्रैक्टिव बनाता है. उनका ड्रेसिंग सेंस, स्टाइल और रोमांटिक नेचर लोगों को पसंद आता है. वे लव रिलेशन को दिल से निभाना चाहते हैं. लेकिन वे अपने पार्टनर से काफी उम्मीदें भी रखते हैं. जब उम्मीदें पूरी नहीं होतीं, तो दिल टूटता है और रिलेशनशिप खत्म हो सकता है. इसके बावजूद उनका चार्म इतना दमदार होता है कि लोग जल्दी उनकी तरफ अट्रैक्ट हो जाते हैं. इसलिए उनके चाहने वालों की कमी शायद ही कभी रहती है.
इसलिए नहीं रहते पाते सिंगल
इन तीनों मूलांक के लोगों में एक बात कॉमन होती है. ये ज्यादा समय तक पुराने दर्द में नहीं अटके रहते. मूलांक 3 हंसी-मजाक से खुद को संभाल लेता है. मूलांक 5 नई शुरुआत में भरोसा रखता है. मूलांक 6 अपने चार्म और कॉन्फिडेंस से जल्दी आगे बढ़ जाता है.
इसी वजह से इनकी लाइफ में नए लोग आसानी से आते रहते हैं. हालांकि किसी भी रिलेशनशिप की असली मजबूती सिर्फ मूलांक से तय नहीं होती. भरोसा, सम्मान, कम्युनिकेशन और एक-दूसरे को स्पेस देना भी उतना ही जरूरी होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.