Chanakya Niti: हर स्त्री चाहती है ऐसा पति, जानिए आदर्श पुरुष की 5 सबसे बड़ी खूबियां

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार, आदर्श पति की पहचान धन या लुक्स से नहीं, बल्कि उसके स्वभाव, व्यवहार और जिम्मेदारी से होती है. आज भी ये गुण किसी भी रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बना सकते हैं. आइए जानते हैं, वे 5 गुण कौन-से हैं, जो किसी भी पुरुष को आदर्श लाइफ पार्टनर बनाते हैं?

Chanakya-Niti

Chanakya Niti: आजकल सोशल मीडिया पर अक्सर ‘परफेक्ट हसबैंड’ की बातें होती रहती हैं. कोई पैसे को सबसे जरूरी बताता है, तो कोई अच्छी पर्सनैलिटी को. लेकिन अगर बात रिश्ते को लंबे समय तक खुशहाल रखने की हो, तो आचार्य चाणक्य की सोच आज भी काफी काम की मानी जाती है. प्राचीन काल की चाणक्य नीति के मुताबिक, एक अच्छा पति सिर्फ कमाई या लुक्स से नहीं बनता. उसकी असली पहचान उसके स्वभाव और व्यवहार से होती है. आइए जानते हैं, वे 5 गुण कौन-से हैं, जो किसी भी पुरुष को आदर्श लाइफ पार्टनर बनाते हैं?

विज्ञापन

वफादारी – ये है रिश्ते की नींव

चाणक्य कहते हैं कि भरोसा हर रिश्ते की नींव है. जो पति अपनी पत्नी के प्रति ईमानदार और वफादार रहता है, वही मजबूत रिश्ता बना पाता है. ऐसे व्यक्ति के मन में किसी और के लिए गलत भावना नहीं होती. यही विश्वास रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखता है.

विज्ञापन

सम्मान – बराबरी का हक

अच्छा पति वही होता है, जो अपनी पत्नी की इज्जत करता है. उसकी बात सुनता है. फैसलों में उसकी राय को अहमियत देता है. गुस्से में भी अपमानजनक शब्द न बोले. चाणक्य नीति के अनुसार, यह सम्मान जितना ज्यादा होगा, रिश्ता उतना ही मजबूत रहेगा.

विज्ञापन

जीवनसाथी – हर मुश्किल में साथ

जीवन में अच्छे और बुरे दोनों दिन आते हैं. ऐसे समय में जो पति अपनी पत्नी का साथ नहीं छोड़ता, वही असली जीवनसाथी कहलाता है. भावनात्मक, मानसिक और आर्थिक हर स्थिति में साथ खड़ा रहना रिश्ते की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

संतोषी स्वभाव – खुशी का राज

चाणक्य मानते हैं कि जरूरत से ज्यादा लालच इंसान को परेशान करता है. जो व्यक्ति अपनी मेहनत और परिवार के साथ संतुलन बनाकर चलता है, वही घर में खुशी बनाए रख पाता है. धैर्य और संतोष रिश्तों को टूटने नहीं देते.

विज्ञापन

विनम्रता – असली बड़प्पन

कामयाबी मिलने के बाद भी जो इंसान घमंड नहीं करता, वही सम्मान पाता है. अच्छा पति कभी खुद को पत्नी से बड़ा नहीं समझता. वह रिश्ते को बराबरी से निभाता है. यही उसकी सबसे बड़ी खूबी होती है.

विज्ञापन

चाणक्य नीति का संदेश

चाणक्य नीति का संदेश साफ है. पैसा, रूप या बड़ा पद हमेशा रिश्ता नहीं बचा सकते. लेकिन वफादारी, सम्मान, जिम्मेदारी, संतोष और नम्रता जैसे गुण किसी भी शादीशुदा जीवन को मजबूत बना सकते हैं. यही वजह है कि आज भी इन बातों को एक सफल और खुशहाल रिश्ते की सबसे मजबूत नींव माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ