---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लड़के होते हैं लड़कियों के लिए लकी, साबित होते हैं अच्छे पति!

Numerology: यहां जिन 4 तारीखों में जन्मे लोगों के लड़कियों के लिए लकी और अच्छे पति होने की बात की जा रही हैं, उनका मूलांक 4 होता है। आइए जानते हैं, किन-किन तारीख में पैदा हुए लोगों का मूलांक 4 होता है, इस मूलांक के ग्रह स्वामी कौन हैं और इस मूलांक के व्यक्तियों में और क्या खास बातें और विशेषताएं होती हैं?

---विज्ञापन---

Numerology: अंक ज्योतिष एक अद्भुत विज्ञान है, जिसके माध्यम से जन्म तिथि के आधार पर किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व, गुण, दोष और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें मूलांक का बेहद अधिक महत्व है। इसका निर्धारण जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर किया जाता है। इस शास्त्र के मुताबिक, मूलांक व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है और उसके स्वभाव, रुचियों और यहां तक कि भाग्य को भी प्रभावित कर सकता है।

यहां जिन 4 तारीखों में जन्मे लोगों के लड़कियों के लिए लकी और अच्छे पति साबित होने की बात की जा रही हैं, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के व्यक्ति न केवल रिश्तों में ईमानदार होते हैं, बल्कि जिंदगी के हर काम भी ईमानदार होते हैं। आइए जानते हैं, किन तारीख में पैदा हुए लोगों का मूलांक 4 होता, इस मूलांक के ग्रह स्वामी कौन हैं और इस मूलांक के व्यक्तियो में और क्या खास बातें और विशेषताएं होती है?

---विज्ञापन---

लड़कियों के लिए होते हैं बहुत लकी

यहां लड़कियों के लिए लकी और अच्छे पति साबित होने वाले जिन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की बात की गई है, उन लड़कों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ होता है। वे देखने में कद के छोटे लेकिन बेहद आकर्षक हो सकते हैं। वे पत्नी को भी खूब सम्मान देते हैं और बदले में वे खुद भी काफी सम्मान और प्यार पाते हैं।

मूलांक 4 के स्वामी ग्रह

किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख में जन्मे मूलांक 4 के व्यक्तियों पर छाया ग्रह राहु का असर सबसे अधिक होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के स्वामी ग्रह वे ही हैं। बता दें कि राहु जिनपे मेहरबान होते हैं, उस व्यक्ति के करियर, नौकरी, व्यापार, हेल्थ और लव लाइफ में सब पॉजिटिव ही होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में इन 5 मंदिरों में माता के दर्शन से पूरी होती है हर मनोकामना, नहीं रहती है धन की कमी!

पत्नी को पलक पर बैठाकर रखने वाले लड़के!

अंक ज्योतिष के मुताबिक लड़कियों के लिए मूलांक 4 में जन्मे लड़के बेहद लकी साबित होते हैं। इस मूलांक 4 में जन्मे लड़के अपनी पत्नियों को पलकों पर बैठाकर रखते हैं। इतना ही नहीं, वे अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं यानी कह सकते हैं कि ये लड़के अच्छे पति साबित होते हैं।

---विज्ञापन---

आसानी से पढ़ लेते हैं मन 

मूलांक 4 के व्यक्तियों की एक और खासियत है, वह है कि उन्हें दूसरों के मन को आसानी से पढ़ना भी आता है। साथ ही, दूसरों के दुख को देखकर खुद भी परेशान हो जाते है और ये जरुरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

रिश्ता और फैमिली है इनकी फर्स्ट प्रायोरिटी

इतना ही नहीं मूलांक 4 के ये लड़के सिर्फ लवर या पत्नी के लिए ही नहीं बने होते है, बल्कि ये अपने घर-परिवार और रिश्तेदारों को भी साथ लेकर चलते हैं। रिश्ते इनके लिए हमेशा पहले नंबर पर आते हैं। इसके लिए ये अपने सुखों और हितों का त्याग कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

ये भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2024: ये 5 चीजें बनाती हैं जितिया व्रत को खास, नहीं खाईं तो अधूरा रहेगा व्रत!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 20, 2024 07:15 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola