Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं मन के सच्चे; अकेले रहना नहीं होता है पसंद!

Numerology: अंक ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान है, जो संख्याओं को जीवन के विभिन्न पहलुओं से जोड़ता है। इसमें जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर प्राप्त मूलांक व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में कई बातें बताता है। आइए जानते हैं, किस मूलांक की तारीखों में जन्मे लोग मन के सच्चे और अच्छे होते हैं और अकेले रहना पसंद नहीं होता है?

Numerology-Mulank-2
विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष, जिसे अंग्रेजी में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं, जहां एक मंत्रमुग्ध करने वाला शास्त्र है, वहीं यह विस्मय में भी डालता है। यहां लगता है जैसे संख्याएं किसी व्यक्ति की जिंदगी की सारी बातें जानती हैं और केवल जानती नहीं हैं, बल्कि सबको बता भी देना चाहती हैं। न केवल अतीत और वर्तमान, माना जाता है कि अंक ज्योतिष के माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भी अनुमान लगाया जा सकता है।

यहां जिन 4 तारीखों में जन्मे लोगों के मन के सच्चे और अच्छे होने की बात की जा रही है, उनका मूलांक 2 होता है। आइए जानते हैं, इस मूलांक की किन 4 तारीखों में जन्मे लोगों में ऐसे गुण पाए जाते हैं, इनके ग्रह स्वामी कौन हैं और इन लोगों में और क्या विशेषताएं होती हैं?

विज्ञापन

शांतिप्रिय होते हैं ये लोग

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, या 29 तारीख को होता है, अंक ज्योतिष के मुताबिक उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक की इन 4 तारीखों में धरती पर आए लोगों को आमतौर पर सहयोगी, संवेदनशील और शांतिप्रिय व्यक्तित्व से जोड़ा जाता है। ये लोग संबंधों को महत्व देते हैं और दूसरों के साथ सामंजस्य स्थापित करने में माहिर होते हैं। दरअसल, इन लोगों पर इनके ग्रह स्वामी का विशेष असर होता है।

मूलांक 2 के स्वामी ग्रह

मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन को शांत और शीतल बनाए रखने में मददगार होते हैं। यही कारण है इस मूलांक की तारीखों में इस दुनिया में आए लोग काफी शांत स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये लोग खुले विचारों के होते हैं और स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

टीम वर्क में होते हैं माहिर

मूलांक 2 के व्यक्ति स्वभाव से सहयोगी होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ मिलकर काम करना पसंद करते हैं और टीम वर्क में माहिर होते हैं। साथ ही वे दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं और उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

अकेले रहना नहीं है पसंद

मूलांक 2 की 2, 11, 20, या 29 तारीखों में पैदा हुए व्यक्तियों को अकेले रहना पसंद नहीं होता है। संख्या 2 के प्रभाव को यहां देखा जा सकता है, जो कहता है, एक से भले दो। वहीं इस मूलांक के गृह स्वामी का प्रभाव भी दिखता है। जैसे चांद को तारों का या फिर चकोर का साथ चाहिए, इस मूलांक के व्यक्ति को कम से कम एक साथी हमेशा चाहिए।

विज्ञापन

होते हैं मन के सच्चे और अच्छे

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 के व्यक्ति मन के सच्चे और अच्छे होते हैं। इस शास्त्र के अनुसार, इस मूलांक के लोग ईमानदार और खरे होते हैं। ये लोग अपने विचारों और भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करते हैं और झूठ बोलना पसंद नहीं करते हैं।

रोमांस में होते हैं जुनूनी

यह देखा गया है कि मूलांक 2 के लोग और रोमांस में रोमांच चाहते हैं और जुनून की हद तक चाहते हैं। यही कारण है कि इनका पार्टनर इनसे बेहद खुश रहता है। साथ ही, ये लोग अपने लाइफ पार्टनर को किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होने देते हैं और जीवन भर साथ रहने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ