Numerology Forecast: 26 जुलाई का अंक योग इन 3 मूलांकों को दिला सकता है धन लाभ और नई कामयाबी

Numerology Forecast: 26 जुलाई का अंक योग 3 मूलांक वालों के लिए धन लाभ, करियर ग्रोथ और नई कामयाबी के मजबूत संकेत दर्शा रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

Numerology-Forecast-26-july
विज्ञापन

Numerology Forecast: 26 जुलाई 2026 का दिन धैर्य, अनुशासन और गहरी सोच के साथ आगे बढ़ने का मौका दे सकता है. अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 26 जुलाई 2026 का मूलांक 2+6 यानी 8 है. इसके स्वामी शनि हैं. शनि मेहनत, अनुशासन, न्याय और लंबे समय की सफलता से जुड़े माने जाते हैं. वहीं पूरी तारीख का योग 2+6+0+7+2+0+2+6 = 25 और 2+5 = 7 आता है. इस प्रकार इस दिन का भाग्यांक 7 रहेगा. इसके स्वामी केतु हैं. केतु रिसर्च, इंट्यूशन, अध्यात्म और गहरी सोच से जुड़े माने गए हैं. शनि और केतु का यह मेल धैर्य और सही रणनीति के साथ आगे बढ़ने का संकेत देता है.

इस दिन की अंक ज्योतिषीय ऊर्जा के मुताबिक, किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बेहतर होगा कि पहले पूरा प्लान बनाएं और फिर कदम उठाएं. कोई पुराना प्रोजेक्ट, लीगल मामला, रिसर्च वर्क या करियर का बड़ा टारगेट अटका है यानी मूलांक 5 है, तो उसे सुलझाने की दिशा में अच्छी प्रगति हो सकती है. सोचने-समझने की क्षमता तेज रहेगी. इंट्यूशन भी सही दिशा दिखा सकता है. हालांकि, केतु की ऊर्जा कभी-कभी बेवजह की चिंता और ओवरथिंकिंग बढ़ा सकती है. इसलिए दिमाग को शांत रखकर काम करना अधिक सही रहेगा.. आइए जानते हैं, 26 जुलाई को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, तरक्की और सफलता के मजबूत योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

26 जुलाई के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है यानी मूलांक 5 है, तो 26 जुलाई आपके लिए नए मौके लेकर आ सकता है. दिमाग तेजी से काम करेगा. सही समय पर सही फैसला ले पाएंगे. ऑफिस में आपकी बात को महत्व मिलेगा. किसी नई जिम्मेदारी की शुरुआत हो सकती है. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में नया क्लाइंट जुड़ सकता है. ऑनलाइन काम करने वालों को शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा. किसी पुराने ग्राहक से फिर संपर्क बन सकता है. बैंक से जुड़ा रुका काम आगे बढ़ सकता है. किसी सरकारी दफ्तर का चक्कर कम लग सकता है. स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर बना रहेगा. किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. परिवार में किसी छोटे विवाद का समाधान निकल सकता है. पड़ोसी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. लव रिलेशन में खुलकर बात करेंगे, तो गलतफहमी दूर होगी. यात्रा का प्लान बन सकता है. हेल्थ ठीक रहेगी. बस भागदौड़ के बीच आराम का भी ध्यान रखें.

26 जुलाई के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 यानी जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो यह दिन आपकी मेहनत को पहचान दिला सकता है. करियर में ग्रोथ के अच्छे संकेत हैं. सीनियर आपके काम की तारीफ कर सकते हैं. बिजनेस में नई डील फाइनल होने के योग हैं. किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा मिल सकता है. क्रिएटिव, मीडिया, डिजाइन, फैशन या कंटेंट से जुड़े लोगों को नया अवसर मिल सकता है. सोशल मीडिया पर आपका काम ज्यादा लोगों तक पहुंच सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है. पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा. सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है. स्टूडेंट्स नई स्किल सीखने में आगे रहेंगे. किसी टीचर या मेंटर की सलाह काम आएगी. घर की मरम्मत या सजावट पर खर्च हो सकता है. किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा. हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी. खर्च और बचत में संतुलन बनाए रखें.

विज्ञापन

26 जुलाई के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल

जिनका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है यानी मूलांक 8 है, तो 26 जुलाई आपके लिए सबसे असरदार दिन बन सकता है. शनि का साथ मेहनत का पूरा फल दिला सकता है. लंबे समय से अटका काम आगे बढ़ेगा. करियर में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. प्रमोशन या नई पोस्ट की चर्चा हो सकती है. बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है. कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में बढ़ सकता है. सरकारी काम में राहत मिलने के संकेत हैं. किसी बैंक या फाइनेंस से जुड़ा फैसला आसान हो सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद सुलझने की उम्मीद है. परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस मजबूत रहेगा. रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है. किसी पशु की सेवा या जरूरतमंद की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी. हेल्थ सामान्य रहेगी. धैर्य बनाए रखेंगे, तो दिन उम्मीद से बेहतर साबित होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ