हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Forecast: 22 जुलाई से चमकेगी इन 3 मूलांक वालों की किस्मत, बन रहे करियर, धन और सफलता के प्रबल योग

Numerology Forecast: 22 जुलाई 2026 को राहु और गुरु की अंक ऊर्जा नई सोच, करियर, धन और प्रगति के शानदार अवसर बना सकती है. 3 मूलांक वालों को मेहनत का बेहतर फल और नए मौके मिलने के प्रबल संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Numerology Forecast: 22 जुलाई 2026 का दिन एक विशेष अंक ज्योतिषीय एक अलग वाइब बना सकता है. जिन जातकों को यदि पिछले कुछ समय से कोई नया आइडिया दिमाग में घूम रहा था, लेकिन उसे शुरू करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे, तो अब सही समय आने के योग बन रहा है. इस दिन आपकी सोच पहले से ज्यादा क्रिएटिव, प्रैक्टिकल और फ्यूचर-फोकस्ड रहेगी. मुश्किल चीजें भी आसान नजर आने लगेंगी. अगर आप स्टूडेंट हैं, किसी स्टार्टअप पर काम कर रहे हैं, टेक्नोलॉजी, रिसर्च, डिजिटल फील्ड या किसी क्रिएटिव प्रोफेशन से जुड़े हैं, तो यह दिन आपके लिए खास साबित हो सकता है. इस दिन बस हर आइडिया पर एक साथ काम करने की बजाय किसी एक प्लान पर फोकस करेंगे, तो बेहतर रिजल्ट मिलने के चांस बढ़ जाएंगे. सही प्लानिंग और स्मार्ट डिसीजन इस दिन आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकते हैं.

अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 22 जुलाई 2026 का मूलांक 4 बनता है, क्योंकि 22 का योग 4 होता है. इस शास्त्र में मूलांक 4 का संबंध राहु से है. राहु नई सोच, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, रिस्क लेने की क्षमता और अचानक मिलने वाले अवसरों को देने वाले ग्रह हैं. वहीं, पूरी तारीख यानी 22-07-2026 को जोड़ें तो 2+2+0+7+2+0+2+6 = 21 आता है, फिर 2+1 करने पर भाग्यांक 3 बनता है. भाग्यांक 3 का कनेक्शन गुरु ग्रह से है, जो ज्ञान, विजडम, कम्युनिकेशन और ग्रोथ के कारक हैं. इस प्रकार, इस दिन राहु की अलग सोच और गुरु की समझदारी एक साथ काम करेगी. इसका फायदा उन लोगों को ज्यादा मिल सकता है, जो नए आइडिया पर काम कर रहे हैं या अपने करियर में कुछ अलग करना चाहते हैं. आइए जानते हैं, इस खास तारीख की पॉजिटिव एनर्जी किन 3 मूलांक वालों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रह सकती है और उन्हें करियर, धन और प्रगति के मामले में किस तरह के शुभ अवसर मिलने के संकेत हैं?

22 जुलाई के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो 22 जुलाई आपके लिए नई शुरुआत का दिन बन सकता है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल लोगों को खूब इंप्रेस करेगी. ऑफिस में आपकी बातों को सीरियसली लिया जाएगा. कोई रुका हुआ काम फिर से ट्रैक पर आ सकता है. जॉब बदलने का प्लान बना रहे हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा. एग्जाम या इंटरव्यू की तैयारी करने वालों का कॉन्फिडेंस मजबूत रहेगा. बिजनेस करने वालों को नया क्लाइंट या नई डील मिल सकती है. डिजिटल, मीडिया और कंटेंट फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. घर में खुशियों का माहौल रहेगा. किसी अपने की सफलता से गर्व महसूस होगा. लव रिलेशन में चल रही दूरी कम हो सकती है. पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लान पर बात हो सकती है. पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें. समझदारी से किया गया फैसला आगे फायदा देगा. छोटी यात्रा का योग भी बन सकता है. हेल्थ ठीक रहेगी. बस खान-पान का ध्यान रखें. आपकी पॉजिटिव सोच ही सबसे बड़ी ताकत बनेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: हर स्त्री चाहती है ऐसा पति, जानिए आदर्श पुरुष की 5 सबसे बड़ी खूबियां

22 जुलाई के लिए मूलांक 4 का भविष्यफल

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो यह दिन आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. लंबे समय से रुका काम पूरा होने की शुरुआत होगी. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रमोशन या नई जॉब का मौका भी मिल सकता है. टेक्नोलॉजी, आईटी, रिसर्च, इंजीनियरिंग और स्टार्टअप से जुड़े लोगों को शानदार अवसर मिलेंगे. आपके नए आइडिया लोगों का ध्यान खींचेंगे. इनकम बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. अचानक कोई आर्थिक फायदा भी मिल सकता है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके बहुत काम आएगी. परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा. पुराने विवाद खत्म होने की संभावना है. लव रिलेशन में भरोसा पहले से ज्यादा मजबूत होगा. नई स्किल सीखने का मन करेगा. ट्रैवल से भी फायदा मिल सकता है. पुराने दोस्त से मुलाकात दिन को यादगार बना सकती है. बिना प्लान के बड़ा फैसला लेने से बचें. धैर्य रखेंगे, तो रिजल्ट उम्मीद से बेहतर मिलेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में महिला को सफेद कपड़े में देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

22 जुलाई के लिए मूलांक 7 का भविष्यफल

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो यह दिन आपकी सोच और लाइफ दोनों में पॉजिटिव बदलाव ला सकता है. जिस बात को लेकर लंबे समय से कन्फ्यूजन था, उसका जवाब मिलने लगेगा. करियर में नई दिशा दिखाई देगी. फ्रीलांस, क्रिएटिव और ऑनलाइन काम करने वालों को अच्छा मौका मिल सकता है. किसी पुराने कॉन्टैक्ट से नया काम मिलने के संकेत हैं. पैसों की स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी. खर्च कंट्रोल में रहेंगे. सेविंग बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. किसी करीबी का इमोशनल सपोर्ट मिलेगा. लव रिलेशन में भरोसा और अपनापन बढ़ेगा. जो सिंगल हैं, उनकी किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है. स्टूडेंट्स को रिसर्च और एनालिसिस वाले विषयों में बेहतर रिजल्ट मिलेंगे. मेडिटेशन या स्पिरिचुअल एक्टिविटी में मन लग सकता है. हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी. इस समय लिया गया समझदारी वाला फैसला आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Past Life Connection: इस जन्म का सच्चा प्यार कहीं पिछले जन्म का बंधन तो नहीं? कुंडली से जानें सोलमेट का कनेक्शन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola