हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Numerology Forecast 15 July: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर इन 3 मूलांक वालों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

Numerology Forecast 15 July: 15 जुलाई की अंक ज्योतिषीय ऊर्जा बेहद खास है, जो करियर, कारोबार और कमाई के नए मौके दे सकती है. शुक्र और बुध की शक्ति का खास संयोग 3 मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Numerology Forecast 15 July: 15 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि है. इस दिन की अंक ज्योतिषीय ऊर्जा बेहद दमदार वाइब्स वाली सिद्ध हो सकती है. इस दिन जातकों की मानसिक स्थिति सुदृढ़ और प्रभावशाली रह सकती है. बात करने का तरीका लोगों को पसंद आएगा. अगर कोई इंटरव्यू, क्लाइंट मीटिंग, प्रेजेंटेशन, डेट या सोशल गैदरिंग है, तो यह दिन बढ़िया साबित हो सकता है. बस एक बात याद रखें, इस दिन स्टाइलिश दिखने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें और दिखावे से दूरी रखें. इस दिन जो लोग अपनी क्रिएटिविटी और स्मार्ट सोच को सही दिशा में लगाएंगे, तो उन्हें नौकरी, बिजनेस, पढ़ाई और रिश्तों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं.

अंक ज्योतिष की गणना के मुताबिक, 15 जुलाई का मूलांक 6 बनता है और यह अंक शुक्र ग्रह से जुड़ा है. शुक्र ग्रह का संबंध खूबसूरती, लग्जरी, क्रिएटिविटी और रिश्तों में प्यार से माना जाता है. वहीं पूरी तारीख यानी 1+5+0+7+2+0+2+6 = 23, और फिर 2+3 करने पर भाग्यांक 5 बनता है, जिसका संबंध बुध ग्रह से है. बुध तेज दिमाग, कम्युनिकेशन, बिजनेस सेंस और नए आइडिया के कारक हैं. इस प्रकार 15 जुलाई को शुक्र और बुध की एनर्जी मिलकर व्यक्ति को स्मार्ट तरीके से आगे बढ़ने का मौका दे सकती है. नए लोगों से मिलने, नेटवर्क बनाने और अपने टैलेंट को दिखाने का यह अच्छा समय हो सकता है. खासकर मीडिया, कंटेंट, डिजाइन, सेल्स, मार्केटिंग, फाइनेंस और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, 15 जुलाई की यह पॉजिटिव एनर्जी किन 3 मूलांक वालों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी सिद्ध हो सकती है?

15 जुलाई के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

15 जुलाई मूलांक 5 के जातकों यानी जिनके जन्म की तारीख 5, 14 या 23 है, के लिए फुल ऑन अवसर लेकर आ सकता है. दिमाग तेजी से काम करेगा. सही फैसले लेने में आसानी होगी. अगर इंटरव्यू है तो कॉन्फिडेंस बनाए रखें. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस करने वालों को नई डील मिल सकती है. सेल्स, मार्केटिंग और कंटेंट से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है. सोशल मीडिया पर काम करने वालों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के योग हैं. कोई पुराना जानकार अचानक बड़ा मौका दिला सकता है. पैसों की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. एक्स्ट्रा इनकम का रास्ता भी खुल सकता है. दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा. परिवार से सपोर्ट मिलेगा. रिलेशनशिप में खुलकर बात करेंगे तो गलतफहमियां दूर होंगी. सेहत ठीक रहेगी. बस छोटी-छोटी बातों पर पैसा उड़ाने से बचें. यही आदत आगे आपको फायदा दिलाएगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sawan 2026: सावन में करें इन 6 पौधों की पूजा, बरसेगी शिव कृपा, दूर होंगे धन समेत हर संकट

15 जुलाई के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

यह दिन मूलांक 6 यानी जिनका जन्म किसी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, के जातकों के लिए बेहद लाभकारी है. आपकी पर्सनैलिटी लोगों को अट्रैक्ट करेगी. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है. नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. बिजनेस में पुराने कस्टमर फिर से जुड़ सकते हैं. क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के लिए दिन शानदार रह सकता है. फैशन, डिजाइन, मीडिया और कंटेंट से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं. लव लाइफ में गर्मजोशी बढ़ेगी. पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा. घर का माहौल भी अच्छा रहेगा. रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. पैसों की स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. बस दिखावे या लग्जरी के चक्कर में जरूरत से ज्यादा खर्च न करें. समझदारी से किया गया खर्च ही आगे फायदा देगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खुद को मरते हुए देखने का क्या मतलब है, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

15 जुलाई के लिए मूलांक 9 का भविष्यफल

15 जुलाई मूलांक 9 यानी जिनकी पैदाइश 9, 18 या 27 तारीख है, के जातकों की मेहनत का रिजल्ट दिला सकता है. जिस मौके का इंतजार था, वह मिल सकता है. नौकरी में सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे. नई जिम्मेदारी मिलने के चांस हैं. बिजनेस में बड़ा फैसला आपके फेवर में जा सकता है. स्टूडेंट्स का फोकस अच्छा रहेगा. एग्जाम या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत रंग ला सकती है. किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है. यह सफर फायदेमंद रहेगा. किसी अनुभवी इंसान की सलाह आपके काम आएगी. घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा. भाई-बहनों का साथ मिलेगा. रिश्तों में भरोसा और मजबूत होगा. सेहत भी ठीक रहेगी. बस गुस्से और जल्दबाजी से बचें. सोच-समझकर लिया गया फैसला आगे बड़ी सफलता दिला सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bedroom Vastu Tips: कपल की लव लाइफ हमेशा रहती है खुशहाल, बेडरूम के ये 6 वास्तु उपाय बढ़ाते हैं प्यार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola