Swapna Shastra: सपने में खुद को मरते हुए देखने का क्या मतलब है, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

Swapna Shastra: सपने में खुद को मरते देखना सचमुच एक डरावना सपना हो सकता है. लोग इसे लेकर अशुभ सोचने लगते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह जीवन में बदलाव और नई शुरुआत का संकेत भी हो सकता है. आइए जानते हैं, ऐसे सपने के पीछे छिपे रहस्य और इसके शुभ-अशुभ अर्थ क्या हैं?

Swapna-Shastra

Swapna Shastra: चाहे ये हम हों या आप, कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो सभी को डरा सकते हैं. सपने में खुद को मरते हुए देखना भी एक ऐसा ही सपना है, जो किसी को भी डरा सकता है. लाजिमी है कि ऐसे सपने देखने के बाद लोग घबरा जाते हैं. वे सोचने लगते हैं कि कहीं यह कोई बुरा संकेत तो नहीं है. लेकिन स्वप्न शास्त्र की मानें, तो ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि कई बार यह सपना किसी बुरी घटना का नहीं, बल्कि जिंदगी में आने वाले अच्छे बदलावों की ओर भी इशारा करता है. आइए जानते हैं, इस सपने में खुद के मरने के सपने से जुड़े अर्थ और रहस्य क्या-क्या हैं?

विज्ञापन

लंबी उम्र का संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में खुद को मरते हुए देखते हैं, तो इसे लंबी उम्र का संकेत माना जाता है. इसका मतलब यह नहीं कि कोई अनहोनी होने वाली है. बल्कि मान्यता है कि जिंदगी का एक मुश्किल दौर खत्म होकर बेहतर समय शुरू हो सकता है.

विज्ञापन

परेशानियां होंगी खत्म

स्वप्न शास्त्र यह भी कहता है कि जो लोग लंबे समय से किसी तनाव, डर या परेशानी के साये में जी रहे होते हैं, तो उनके लिए यह सपना राहत मिलने का संकेत भी माना जाता है. कहने का मतलब यह है कि जो चीज अंदर से परेशान कर रही थी, अब उससे बाहर निकलने का समय आने वाला है.

विज्ञापन

नई शुरुआत का इशारा

इस प्रकार के सपने इस बात के भी संकेत माने जाते हैं कि जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है. पुरानी सोच, पुरानी आदतें या कुछ पुराने रिश्ते पीछे छूट सकते हैं और व्यक्ति नई शुरुआत की ओर बढ़ सकता हैं.

पानी में डूबकर मौत

कई बार सपने का तरीका भी उसका मतलब बदल देता है, जैसे की पानी में डूबकर मरने का सपना. ऐसा सपना इमोशनल बर्डेन यानी भावनात्मक बोझ कम होने और मन को शांति मिलने का संकेत माना गया है. यह भी परेशानियां खत्म होने की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

सपने में बीमारी से मौत

सपने में बीमारी से मौत को स्वप्न शास्त्र में स्वास्थ्य में सुधार का संकेत माना जाता है. यदि किसी बात को लेकर चिंता थी, तो उसमें धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद हो सकती है.

विज्ञापन

सपने में एक्सीडेंट से मौत

ऐसा सपना कई मान्यताओं के अनुसार इस बात का संकेत माना जाता है कि व्यक्ति किसी बड़े खतरे से बच सकता है. लेकिन साथ ही ऐसे सपने जीवन में सावधानी बरतने का संदेश भी देते हैं.

क्या कहता है मनोविज्ञान?

खुद में बदलाव की शुरुआत: मनोविज्ञान के अनुसार, अपनी मौत का सपना असली मौत का संकेत नहीं होता है. बल्कि, यह जीवन में हो रहे बड़े बदलाव यानी ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाता है. यह जिंदगी को नए नजरिए से देखने की भी संकेत करता है.
पुरानी आदतों से छुटकारा: ऐसे सपने यह भी बताते हैं कि कोई इंसान अपनी कुछ गलत आदतों, नकारात्मक सोच या पुराने व्यवहार को छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं यानी उनकी पर्सनैलिटी धीरे-धीरे बदल रही है.
तनाव भी हो सकता है वजह: जो लोग बहुत ज्यादा तनाव, चिंता या मानसिक दबाव में हैं, तो उनके ऐसे सपने अधिक आ सकते हैं. कई बार दिमाग दिनभर की उलझनों को सपनों के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है.

विज्ञापन

बार-बार ऐसा सपना आए तो क्या करें?

सपने में खुद को मरते हुए देखना सुनने में डरावना जरूर लगता है, लेकिन सबसे पहले डरने की बजाय शांत रहें. खुद पर काम करें. ध्यान, योग, प्रार्थना या मेडिटेशन जैसी चीजें मन को शांत रखने में मदद कर सकती हैं. अच्छी नींद और संतुलित दिनचर्या जरूरी है. यदि जिंदगी नए रास्ते पर ले जा रही है, तो उसका स्वागत करें. पुरानी गलतियों से सीखें और खुद का बेहतर वर्जन बनने की कोशिश करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ