Bedroom Vastu Tips: कपल की लव लाइफ हमेशा रहती है खुशहाल, बेडरूम के ये 6 वास्तु उपाय बढ़ाते हैं प्यार

Bedroom Vastu Tips: अगर रिश्ते में बेवजह तकरार बढ़ रही है, तो वजह आपके बेडरूम का वास्तु भी हो सकता है. यहां वास्तु के 6 आसान बदलाव और उपाय दिए गए हैं, जो प्यार, रोमांस और आपसी तालमेल बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. ये उपाय आपकी लव लाइफ में नई जान डाल सकते हैं.

Bedroom Vastu Tips.jpg (1)
1 / 8

विज्ञापन

बेडरूम वास्तु टिप्स

बेडरूम वास्तु टिप्स2 / 8

Bedroom Vastu Tips: आज की जिंदगी बेहद से बेहद व्यस्त और डिजिटल होती जा रही है. अगर ऐसे में आपके रिश्ते में प्यार कम हो रहा है या आपके और आपके पार्टनर के बीच बेवजह की लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो हो सकता है कि आपके बेडरूम की दिशा और व्यवस्था में कुछ न कुछ गड़बड़ी है. यदि इसे सही करवाने के लिए किसी वास्तु एक्सपर्ट के पास जाएंगे, तो वे अच्छा-खास और मोटा बिल बना सकते हैं. यहां वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए कि बेडरूम की सही दिशा, सजावट और रंग कैसे आपके रिश्ते में प्यार, रोमांस और आपसी समझ को बढ़ा सकते हैं. जी हां, छोटे-छोटे वास्तु बदलाव आपकी लव लाइफ को पहले से कहीं अधिक खुशहाल और मजबूत बना सकते हैं. चलिए जानते हैं, बेडरूम से जुड़े 6 खास वास्तु उपाय क्या हैं, जो रिश्ते में मिठास घोलते हैं?

विज्ञापन

बेडरूम की सही दिशा

बेडरूम की सही दिशा3 / 8

बेडरूम हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य) कोने में बनाएं. यह दिशा रिश्तों की स्थिरता और मजबूती का प्रतीक है. इस दिशा में बेडरूम होने से पति-पत्नी के बीच आपसी समझ बढ़ती है और रिश्ता टिकाऊ बनता है.

प्यार के प्रतीक 'मैंडेरिन डक'

प्यार के प्रतीक 'मैंडेरिन डक'4 / 8

बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में 'मैंडेरिन डक' यह एक फेंगशुई उपाय है, जो रिश्ते में प्यार, आकर्षण और मधुरता को बनाए रखने में मददगार हैं. यह चीनी वास्तु शास्त्र का प्राचीन और बेहद प्रभावी उपाय है. आप इसकी जगह हंसों की जोड़ी वाली पेंटिंग भी लगा सकते हैं.

विज्ञापन

बेडरूम की दीवारों का सही रंग

बेडरूम की दीवारों का सही रंग5 / 8

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेडरूम की दीवारों पर बहुत गहरे या भड़कीले रंगों का इस्तेमाल नहीं करनया चाहिए. इनकी जगह हल्के गुलाबी, हल्के नीले या क्रीम रंग सबसे अच्छे माने गए हैं. ये रंग मन को शांति देते हैं और माहौल को रोमांटिक बनाते हैं.

एक कपल एक गद्दा नियम

एक कपल एक गद्दा नियम6 / 8

पति-पत्नी को हमेशा एक सिंगल मैट्रेस याएनी एक गद्दे वाले डबल बेड का इस्तेमाल करना चाहिए. दो अलग-अलग गद्दों को जोड़कर बेड बनाने से रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं. इसलिए एक ही मजबूत और आरामदायक गद्दा चुनें.

विज्ञापन

कांटेदार पौधे बढ़ाएंगे तनाव

कांटेदार पौधे बढ़ाएंगे तनाव7 / 8

बेडरूम में ही नहीं, बल्कि घर में कहीं भी और कभी भी कैक्टस या अन्य कांटेदार पौधे न रखें. ये रिश्तों में तनाव और बेवजह के झगड़े बढ़ाते हैं. मान्यता है कि इनकी नेगेटिव ऊर्जा रिश्तों में प्यार को कम करती है.

शीशा और सफाई

शीशा और सफाई8 / 8

बेडरूम में शीशा ऐसी जगह न लगाएं, जहां से सोते समय बेड का रिफलेक्शन यानी प्रतिबिंब दिखाई दे. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह विवाहित जीवन में तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप का कारण बनता है. इसलिए इस पर जरूर ध्यान दें. इसके अलावा, बेड के नीचे कभी भी कोई कबाड़ या फालतू सामान न रखें. इससे बेडरूम की पाज़िटिव ऊर्जा पर असर पड़ता है, जो मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. इसलिए बेड के नीचे साफ-सफाई रखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन