---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: इन तिथि पर जन्मे लड़के होते हैं मां के Support System, हर परिस्थित में निभाते हैं साथ!

अंक शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लड़के अपनी मां के सपोर्ट सिस्टम होते हैं। ये हर एक परिस्थिति में अपनी मां का साथ देते हैं और उनसे कभी दूर नहीं जाते हैं।

---विज्ञापन---

मां-बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खास रिश्तों में से एक है। मां अपने बच्चे की छोटी से छोटी जरूरत का ख्याल रखती है। हर परिस्थिति में उसका साथ निभाती है। उसे इतना सक्षम बनाती है, जिससे वो हर एक परिस्थिति का खुलकर सामना कर सके। हालांकि कई बार बच्चे अपने माता-पिता को वो प्यार नहीं दे पाते हैं, जिनके वो हकदार होते हैं। बच्चे अपने मतलब के लिए माता-पिता की खुशी को नजरअंदाज कर देते हैं। वहीं कुछ बच्चे मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में भी अपनी मां का साथ नहीं छोड़ते हैं। वो हर समय उनका साथ निभाते हैं और उन्हें भरपूर प्यार देते हैं।

अंक शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसी तिथियां हैं, जिन पर जन्मे लड़के अपनी मां के सपोर्ट सिस्टम होते हैं। वो अपनी मां को खुश रखने का हर संभव प्रयास करते हैं। चलिए जानते हैं किन तिथियों पर जन्मे बच्चों को Mama’s Boy माना जाता है।

---विज्ञापन---

ये बच्चे होते हैं Mama’s Boy!

बच्चों का होना माता-पिता के लिए वरदान है। हर एक बच्चा उसके माता-पिता के लिए भाग्यशाली होता है, चाहे वो लड़की हो या लड़का। अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी माह की 1, 2, 3, 6, 8, 12, 15, 20, 26, 28 और 30 तारीख पर जन्मे लड़के अपनी मां का जीवनभर साथ देते हैं। ये किसी भी परिस्थिति में उन्हें अकेला नहीं छोड़ते हैं। ये उन्हें भरपूर प्यार व साथ देते हैं और घर को जोड़ने का प्रयास करते हैं।

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2025: चंद्र की राशि कर्क में मंगल ने किया गोचर, अब इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय!

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vishal Bhardwaj (@predictionsforsuccess)

---विज्ञापन---

ये लोग अपने दम पर हासिल करते हैं सफलता!

अंक में बताया गया है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 8, 17, 19 और 26 तारीख पर हुआ है, उन्हें जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होता है। लेकिन इन लोगों को कभी किसी की खास मदद नहीं मिलती है। इनका कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं होता है। ये लोग अपने दम पर करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: गुरु गोचर से बढ़ेंगे इस राशि के लोगों के खर्चे, आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 10, 2025 12:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola