---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Navpancham Yog 2025: दिसंबर में इन 3 राशियों की रहेगी बल्ले-बल्ले, शुक्र-वरुण के शक्तिशाली नवपंचम योग से होगा इस माह का समापन

Navpancham Yog 2025: 30 नवंबर को शुक्र और वरुण ग्रह मिलकर एक शक्तिशाली नवपंचम योग बना रहे हैं. इस योग का असर दिसंबर महीने में खास तौर पर दिखाई देगा और 3 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ, सौभाग्यशाली और आनंद से भरा रहने वाला है. आइए जानते हैं, ये कौन-सी राशियां हैं?

---विज्ञापन---

Navpancham Yog 2025: वैदिक ज्योतिष में 9वें और 5वें भाव के स्वामी ग्रहों का आपस में संबंध को अत्यंत शुभ, फलदायी और भाग्यदायक योगों में गिना जाता है. जब इन दोनों भावों के स्वामी नवें और पांचवें भाव से परस्पर एक-दूसरे को देखते हैं, तब उसे नवपंचम योग कहते है. यह योग तब बनता है जब पंचमेश यानी 5वें भाव का स्वामी और नवमेश 9वें भाव का स्वामी आपस में दृष्टि संबंध बनाएं, एक ही राशि या भाव में स्थित हों या परस्पर विनिमय करें.

ज्योतिचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि ज्योतिष में कुंडली के 5वें और 9वें दोनों भाव को त्रिकोण कहा जाता है. ये भाव अत्यंत शुभ, भाग्य, धर्म, बुद्धि और सौभाग्य के प्रतिनिधि हैं. जब ये दोनों भाव आपस में जुड़े होते, तो उनके शुभ गुण कई गुना बढ़ जाते हैं. मान्यता है कि नवपंचम योग से भाग्य बुद्धि का साथ देता है और व्यक्ति को जीवन में तेजी से सफलता मिलती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 30 नवंबर को शुक्र और वरुण ग्रह इसी शक्तिशाली नवपंचम योग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे दिसंबर माह में 3 राशियों की मौज रहने वाली है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

दिसंबर आपके लिए खुशियों और अवसरों से भरा रहेगा. नवपंचम योग के प्रभाव से भाग्य अचानक मजबूत होगा और रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और लंबे समय से अटके पैसों की प्राप्ति हो सकती है. कामकाज में आपकी योजनाएँ तेजी से आगे बढ़ेंगी और अधिकारियों का सहयोग भी मिलता दिखाई देगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और परिवार में भी वातावरण शांत और सौहार्दपूर्ण रहेगा. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मन लगेगा. सेहत सामान्य रहेगी और मानसिक रूप से हल्कापन महसूस होगा.

ये भी पढ़ें: Lucky Gemstone: सिंह राशि के लिए ये हैं 5 बेस्ट रत्न, जो दिलाते हैं अपार धन, सफलता और शोहरत

---विज्ञापन---

तुला राशि

इस महीने शुक्र का सीधा लाभ तुला राशि वालों को मिलेगा. नवपंचम योग आपकी रचनात्मकता और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेगा. नौकरी में तरक्की या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जो आपके कैरियर को नई दिशा दे सकती है. आर्थिक मामलों में समझदारी से लिए गए निर्णय लाभदायक साबित होंगे और खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा. रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा, जिससे दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहेंगे और विदेशी अवसरों की तलाश करने वालों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. छोटी यात्राएँ लाभदायक रहेंगी.

मीन राशि

मीन राशि पर वरुण (नेप्च्यून) का अधिकार होने से यह नवपंचम योग आपके लिए बेहद सौभाग्यशाली साबित होने वाला है. पैतृक कार्यों में प्रगति होगी और परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. करियर में नई राहें खुलेंगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को मान–सम्मान मिल सकता है. आर्थिक दृष्टि से समय लाभकारी रहेगा और निवेश संबंधी फैसले शुभ परिणाम देंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और मन के भीतर नई ऊर्जा महसूस होगी. आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति और संतुलन बना रहेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार ये लोग नहीं होते इंसान, जानें क्यों बताया इन्हें ‘पशु समान’

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 25, 2025 04:29 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola