Numerology Love Life: किसी व्यक्ति की जन्म तारीख से मूलांक और मूलांक के जरिए स्वामी ग्रह का पता कर उसके जीवन के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. अगर किसी का जन्म 23 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 2 प्लस 3 यानी 5 होगा. आज मूलांक 7 वालों के लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर के बारे में जानते हैं. अगर किसी का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है. ऐसे व्यक्ति का मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु को माना जाता है. इन लोगों पर केतु का प्रभाव होता है. आइये इन लोगों के लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर मूलांक के बारे में जानते हैं.
मूलांक 2 वाले लोग
किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. इन लोगों की मूलांक 7 वालों के साथ अच्छी जोड़ी बनती है. केतु को गहराई का और चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. यह लोग एक-दूसरे के साथ अच्छा तालमेल बनाते हैं. इन लोगों के जीवन में शादी के बाद स्थिरता आती है. इन्हें करियर में सफलता मिलती है.
ये भी पढ़ें – Swapna Shastra: रात को आएं ऐसे सपने, तो भूलकर भी न करें किसी से शेयर, वरना झेलना पड़ेगा नुकसान
मूलांक 4 वाले लोग
महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 और स्वामी ग्रह राहु होते हैं. मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं. राहु और केतु को एक ही शरीर के दो हिस्से माना जाता है. इन लोगों की आपस में बहुत ही अच्छी बनती है. कई बार इन दोनों के स्वभाव के कारण टकराव की स्थिति बन सकती है, लेकिन वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है.
मूलांक 5 वाले लोग
किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध के प्रभाव से यह लोग बुद्धिमान और मिलनसार स्वभाव के होते हैं. मूलांक 7 वालों की मूलांक 5 के लोगों के साथ अच्छी जोड़ी बनती है. इसके अलावा इनकी अपने ही मूलांक यानी 7 वालों के साथ अच्छी बनती है.
ये भी पढ़ें - Numerology Love Life: किन लोगों के साथ अच्छी बनती है मूलांक 6 की जोड़ी? शादी के बाद बदल जाती है किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: किन लोगों के साथ अच्छी बनती है मूलांक 6 की जोड़ी? शादी के बाद बदल जाती है किस्मत