Numerology Love Life: किन लोगों के साथ अच्छी बनती है मूलांक 6 की जोड़ी? शादी के बाद बदल जाती है किस्मत

Numerology Love Life: अंक ज्योतिष में मूलांक के जरिए सभी लोगों के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर के बारे में जान सकते हैं. सभी जन्म तारीख का मूलांक और ग्रह से संबंध होता है. इसके मुताबिक, मूलांक 6 वालों के लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर के बारे में जानते हैं.

Untitled design (7)

Photo Credit- AI

Numerology Love Life: अंक ज्योतिष के अनुसार, सभी मूलांक के लोगों का संबंध किसी खास ग्रह से होता है. इसी के आधार पर किसी के भी लिए बेस्ट लाइफ पार्नटर के बारे में जान सकते हैं. मूलांक 6 के लोगों की बात करें, तो किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं. मूलांक 6 के लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है. शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं, प्रेम, सौंदर्य और विवाह का कारक माना जाता है. इन लोगों का वैवाहिक जीवन किन लोगों के साथ अच्छा रहता है आइये जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 4 वाले लोग

किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 वालों के स्वामी ग्रह राहु होते हैं. इन लोगों पर राहु ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. मूलांक 4 के लोगों की जोड़ी मूलांक 6 के लोगों के साथ अच्छी बनती है. शादी के बाद पार्टनर के जीवन में आने के साथ ही किस्मत बदल जाती है.

विज्ञापन

मूलांक 7 वाले लोग

महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह केतु ग्रह होते हैं. केतु ग्रह के प्रभाव से इन लोगों को जीवन अच्छा रहता है. मूलांक 7 का मूलांक 8 के साथ अच्छा रिश्ता बनता है. इन दोनों मूलांक की जोड़ी एक-दूसरे के लिए अच्छी होती है. शादी के बाद जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है.

विज्ञापन

मूलांक 8 वाले लोग

मूलांक 8 वाले लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ होता है. इन लोगों के मूलांक के स्वामी ग्रह शनि होते हैं. मूलांक 8 के लोगों की मूलांक 6 वालों के साथ अच्छी जोड़ी बनती है. इन लोगों का रिश्ता मजबूत रहता है. यह एक-दूसरे के लिए हमेशा साथ खड़े रहते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ