Mulank 5 Rashifal 2023: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है, उन सभी का मूलांक 5 माना जाता है। 5 मूलांक वालों के लिए आने वाला वर्ष आध्यात्म और भौतिक सुख दोनों ही दृष्टियों से अद्भुत रहेगा। ज्योतिषाचार्य रामदास से जानिए कि नया वर्ष आपके लिए कैसा रहेगा।
5 मूलांक वालों का वार्षिक भविष्यफल (Mulank 5 Rashifal 2023 in Hindi)
अंकशास्त्र (Ank Jyotish) के अनुसार नया वर्ष शत्रुओं को भी आपका मित्र और सहयोगी बना देगा। किसी सिद्ध पुरुष का साथ आपको आगे बढ़ने में सहयोग करेगा। धीरे बढ़ने की रफ्तार से निराश न हों बल्कि कामयाबी के लिए लगातार अपने प्रयास करते रहें। आत्मविश्वास को बनाएं रखें, बहुत जल्द आप कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंच जाएंगे। अपने लोगों से थोड़ा संभल कर रहें।
यह भी पढ़ेंः अशुभ नहीं शुभ होता है 13 का अंक, नए काम स्टार्ट करने के लिए इससे बढ़िया मुहूर्त नहीं होता
कॅरियर, व्यापार और पैसा राशिफल
नया वर्ष महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। जॉब की इच्छुक महिलाओं को मनचाही जॉब मिलेगी। इस वर्ष आप धीरे-धीरे लेकिन स्थाई तरक्की करेंगे। आप कई नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। केमिकल इंजीनियरिंग, आईटी और कम्प्यूटर से जुड़े विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स के लिए 2023 ग्रोथ का साल साबित होगा। संयम रखते हुए निरंतर अपने काम में जुटे रहें, मन को भटकने न दें। इस तरह आप वर्ष की समाप्ति तक आप अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
रिलेशनशिप और फैमिली राशिफल
प्रेम संबंधों में इन्वॉल्व कपल्स जल्दी विवाह कर लेंगे। मैरिड कपल्स के लिए वर्ष 2023 ठीक नहीं रहेगा, आपसी जिम्मेदारियों के चलते उन्हें एक-दूसरे से दूर रहना होगा। बेहतर होगा कि आप अपनी रूटीन लाइफ में से कुछ पल प्रेम के लिए भी निकालें। आपके रिश्ते को बचाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है। बात ब्रेकअप या तलाक तक पहुंच सकती है। कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर मिलेगा।
यह भी पढ़ेंः Tulsi Ke Upay: तुलसी का पौधा सूख जाएं तो होता है अपशकुन, तुरंत करें ये उपाय, बचाव होगा
हेल्थ राशिफल
यदि स्वास्थ्य की बात करें तो इन जातकों को पूरे वर्ष ही सावधानी रखने की आवश्यकता है। किसी तरह की चोट लग सकती है, वर्ष के अंतिम तीन महीनों में नेत्र संबंधी रोग अत्यधिक परेशान करेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है।
उपाय
आप जब भी सुबह खाना खाने बैठे तो उसमें से खाने का एक कौर निकाल कर काले कुत्ते को खिला दें। इससे अनिष्ट ग्रहों का अशुभ प्रभाव दूर होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines