Zodiac Signs: चंद्र आज से इन 3 राशियों पर ढाएंगे कहर, बढ़ेगा धन संकट!

Moon Transit 2025: चंद्र देव ने आज सुबह राशि परिवर्तन कर लिया है। इस बार उन्होंने वृषभ राशि में से निकलकर मिथुन में प्रवेश किया है। आइए जानते हैं चंद्र का आज गोचर करना किन तीन राशियों के लिए लाभकारी नहीं रहेगा।

Chandra Gochar 2025

बिगड़ेगी सेहत, रहेगी पैसों की कमी!

विज्ञापन

Moon Transit 2025: नवग्रहों में से एक चंद्र का शास्त्रों में खास महत्व है, जिसे शुभ ग्रह माना जाता है। बाकी ग्रहों की तुलना में चंद्र सबसे जल्दी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है। ये सवा दो दिन में राशि और एक दिन में नक्षत्र गोचर कर लेते हैं। हालांकि जितना गहरा प्रभाव राशि परिवर्तन का देश-दुनिया पर पड़ता है, उतना ही असर नक्षत्र गोचर का भी लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है। चलिए जानते हैं आज किस समय चंद्र ने मिथुन राशि में गोचर किया है।

आज किस समय बदली चंद्र की चाल?

वैदिक पंचांग के अनुसार, 8 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक चंद्र देव वृषभ राशि में मौजूद थे। आज यानी शनिवार को सुबह 06:20 मिनट पर चंद्र देव ने वृषभ राशि में से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पर वह 10 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 56 मिनट तक मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

आज से ये 3 राशियां रहेंगी परेशान!

वृषभ राशि

चंद्र के राशि परिवर्तन का अशुभ प्रभाव आज से वृषभ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। कारोबारियों को आर्थिक क्षेत्र में सफलता नहीं मिलेगी, जिसके कारण वो परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों की कार्यस्थल पर बॉस से अनबन हो सकती है। परिवारवालों के बीच अनबन हो सकती है, जिसके कारण वृषभ राशि के जातकों का मूड खराब रहेगा। वहीं जिन जातकों की आयु 60 से अधिक है, उनको गंभीर चोट लग सकती है।

कन्या राशि

चंद्र गोचर का सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव कन्या राशि के करियर पर पड़ेगा। जीवन में क्या करना है, इसके लेकर मन में उथल-पुथल रहेगी। आर्थिक नुकसान होने के कारण कारोबारियों का मानसिक तनाव बढ़ेगा। मांगलिक कार्यक्रम के दौरान घरवालों के बीच मतभेद हो सकते हैं। वहीं जिन जातकों की आयु 60 से अधिक है, उन्हें गले से संबंधित कोई रोग हो सकता है। इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों के लिए भी आने वाला समय ठीक नहीं रहेगा। बॉस से अनबन होने के कारण मूड खराब रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

विरोधियों के कारण नौकरीपेशा जातक परेशान रहेंगे। व्यवसायी जातकों को नए सौदे से लाभ होने की संभावना नहीं है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना छात्रों के लिए इस समय सही नहीं रहेगा। जिन लोगों की आयु 70 से 80 के बीच है, उनका गंभीर एक्सीडेंट हो सकता है, जिसके चक्कर में अच्छा-खासा खर्चा होगा। पुराने विवाद पर एक बार फिर घर में झगड़ा हो सकता है। खासतौर पर भाई-भाई की लड़ाई होने की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ