Moon Transit: गुरु की राशि में चंद्र ने किया गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा सुख!

Moon Transit 2025: बीते दिनों चंद्र देव ने गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर लिया है। वैसे तो इस गोचर का असर सभी राशियों के ऊपर होगा। लेकिन 12 में से 3 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने की संभावना है, जिनके राशिफल के बारे में आज हम आपको पंचांग की मदद से बताने जा रहे हैं।

Chandra Gochar 2025

चंद्र गोचर 2025

विज्ञापन

Moon Transit 2025: जनवरी माह का अंतिम सप्ताह ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। इस दौरान कई बड़े ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है, जिनका समय-समय पर देश-दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। नवग्रहों में से एक चंद्र का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसे मन, माता, भावना और भौतिक सुख आदि का दाता माना जाता है। चंद्र देव सबसे जल्दी और अधिक बार राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं।

बीते दिनों भी चंद्र ने गोचर किया है। इस बार उन्होंने गुरु की राशि में प्रवेश किया है। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र गोचर से किन तीन राशियों का सोया हुआ भाग्य पूरी तरह से चमक सकता है।

विज्ञापन

गुरु की राशि में किस समय हुआ चंद्र गोचर?

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, बीते दिनों 26 जनवरी 2025 को सुबह 08:25 मिनट पर चंद्र देव ने राशि परिवर्तन किया है। दिन रविवार को चंद्र ने धनु राशि में प्रवेश किया है, जिसका स्वामी गुरु ग्रह को माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को देवगुरु बृहस्पति और बृहस्पति के नाम से भी जाना जाता है, जो शिक्षा, ज्ञान और बुद्धि के नियंत्रण ग्रह हैं।

इन 3 राशियों के लिए लाभकारी रहेगा गोचर!

वृषभ राशि

जनवरी 2025 का अंतिम सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यधिक शुभ रहेगा। आय में वृद्धि के प्रबल योग नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में बन रहे हैं। यदि आप कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उसके लिए ये समय सही है। खुद का वाहन खरीदने का सपना दुकानदारों का महीना खत्म होने से पहले पूरा हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, जिससे शादीशुदा जातकों को मानसिक शांति का अहसास होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

वृषभ के अलावा कर्क राशि के जातकों के ऊपर भी चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। नया व्यापार शुरू करना इस समय कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। नए कॉन्ट्रैक्ट में बिजनेसमैन को सफलता मिलेगी। सिंगल जातकों की कुंडली में इस हफ्ते विवाह का प्रबल योग है। धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए ये समय अनुकूल है। धन लाभ होने के कारण आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके और आपके साथी के बीच प्यार बढ़ेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।

मकर राशि

चंद्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव मकर राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। जो लोग किसी व्यक्तिगत कारण से विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें जल्द वहां जाने का मौका मिलेगा। सप्ताह के अंत तक प्रेम जीवन में मधुरता कायम रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों तक मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलने की भी संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ