---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Shani Yuti: 2025 में चंद्र-शनि की युति से ये 3 राशियां रहें सतर्क, पैसों की कमी से जीना होगा मुहाल!

Chandra Shani Yuti: वर्ष 2025 में मार्च माह में चंद्र और शनि की युति बन रही है, जिसका अशुभ प्रभाव 12 में से तीन राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा पड़ेगा। चलिए जानते हैं चंद्र-शनि की युति किस समय बन रही है और उससे किन-किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

---विज्ञापन---

Chandra Shani Yuti 2025: चंद्र और शनि दोनों ग्रह का ही ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान है। चंद्र को जहां मां, माता, भौतिक सुख और भावना आदि का दाता माना जाता है। वहीं शनि देव को दुख, शोक, बीमारी, मृत्यु और दरिद्रता आदि का कारक ग्रह माना गया है, जो कर्मफल और न्याय के देवता भी हैं। मार्च माह में शनि देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण मीन राशि में उनका मिलन चंद्र ग्रह से होगा। चंद्र और शनि के इस मिलन से युति का निर्माण हो रहा है, जिसका गहरा प्रभाव साल 2025 में 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा।

आज हम आपको पंचांग की सहायता से ये बताने जा रहे हैं कि मार्च माह में बनने वाली चंद्र और शनि की युति किन तीन राशियों के जातकों के लिए शुभ नहीं रहेगी। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि किस समय मीन राशि में चंद्र-शनि की युति बन रही है।

---विज्ञापन---

किस समय बनेगी चंद्र-शनि की युति?

वैदिक पंचांग के मुताबिक, साल 2025 में 28 मार्च को दोपहर 4 बजकर 47 मिनट पर चंद्र देव मीन राशि में कदम रखेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने के ठीक एक दिन बाद 29 मार्च 2025 को देर रात 11:01 मिनट पर शनि देव भी मीन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में 29 मार्च 2025 को दोपहर 04:47 मिनट पर मीन राशि में चंद्र-शनि की युति बनेगी।

ये भी पढ़ें- Numerology: इन जन्मतिथि वालों की होती है लव मैरिज! जानें क्या कहता है अंक शास्त्र

---विज्ञापन---

किन राशियों के लिए अशुभ रहेगी ये युति?

मेष राशि

चंद्र-शनि की युति का नकारात्मक प्रभाव मेष राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। कार्यस्थल में विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपका काम भी प्रभावित होगा। गलतफहमियों के कारण परिवारवालों के बीच अनबन होने की संभावना है। किसी गलत निर्णय के कारण कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। शादीशुदा जातकों का रिश्ता उनकी ही गलतियों के कारण टूट सकता है। आने वाले समय में उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा।

मिथुन राशि

मीन राशि में बनने वाली चंद्र-शनि की युति का अशुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। व्यक्तिगत जीवन में तनाव का माहौल बना रहेगा। दुकानदारों के अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से कारोबारियों को भारी नुकसान हो सकता है। बिजनेसमैन कर्ज लेने से बचें, क्योंकि भविष्य में इसे चुकाने में उन्हें परेशानी हो सकती है। त्वचा संबंधी समस्याएं उम्रदराज जातकों को परेशान कर सकती हैं। कोई बड़ा खर्चा होने के कारण घर का बजट बिगड़ सकता है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

मेष और मिथुन राशि के अलावा चंद्र-शनि की युति का अशुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों के ऊपर भी पड़ेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के कारण घर का माहौल खराब हो सकता है। करियर में अचानक रुकावटें आ सकती हैं। प्रमोशन या नई नौकरी मिलने में देरी हो सकती है। व्यापार में निवेश सोच-समझकर करें, क्योंकि इस अवधि में आर्थिक हानि होने की संभावना अधिक है।

ये भी पढ़ें- Video: 66 दिन बाद इस राशि का भाग्य चमकाएंगे शनि, समझदारी से लिए गए फैसलों से होगा अपार लाभ!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 26, 2025 08:34 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola