---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

10 आसान उपायों से मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न, 2024 में होगा छप्परफाड़ धन लाभ

How to Please Maa Lakshmi in 2024: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए नए साल (2024) में 10 उपाय मददगार होंगे।

---खबर नीचे जारी है---

How to Please Maa Lakshmi in 2024: अग्रेजी कैलेंडर का आज आखिरी दिन है। आज आधी रात के बाद नया साल 2024 का आगाज होगा। नए साल में हर किसी को धन को लेकर बहुत उम्मीदें होंगी। ऐसे में नए साल में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 10 उपायों को कर सकते हैं। मान्यतनुसार इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 10 उपाय

प्रत्येक माह के शुक्रवार को 3 कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाएं। इसके साथ ही उन्हें पीले या सफेद रंग के वस्त्र भेंट करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नए साल में प्रत्येक शुक्रवार को ऐसा करेंगे तो अच्छा रहेगा।

नए साल में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हर बुधवार को गोमाता (गाय) को हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होगी। जिससे नए साल में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

नए साल में प्रत्येक शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। 2024 में किया गया यह उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को अच्छा रखेगा।

---खबर नीचे जारी है---

2024 में प्रत्येक दिन सुबह स्नान के बाद मां लक्ष्मी की पूजा-आरती करें। इसके बाद माथे पर केसर का तिलक लगाएं। मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी बढ़ेगी।

घर में तुलसी की पौधा लगाएं और प्रत्येक दिन शाम के समय इसके नीचे घी का दीपा जलाएं। मान्यनुसार, ऐसा करने से मां लक्ष्मी का हमेशा घर में वास होता है। साथ ही सुख-समृद्धि बनी रहती है।

---खबर नीचे जारी है---

नए साल में यह घर की प्रत्येक महिलाओं का सम्मान करने का संकल्प लें और इसका हमेशा ध्यान रखें। अगर इस संकल्प को जारी रखेंगे, तो मां लक्ष्मी आपके ऊपर हमेश प्रसन्न रहेंगी।

पौष (पूस का महीना) के बाद किसी भी महीने की पूर्णिमा तिथि को घर में कुबेर यंत्र को लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान पर रखें और रोजाना इसकी पूजा करें। धन से जुड़ी समस्या दूर होगी।

---खबर नीचे जारी है---

नए साल में अपनी कमाई का कुछ अंश जरूरतमंदों के बीच दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से घर के भंडार भरे रहेंगे। साथ ही ग्रह-नक्षत्र शुभ परिणाम देंगे।

शास्त्रों की मानें तो मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए यह जरूरी है कि धन को मेहनत से कमाया जाए। मान्यतानुसार, गलत ढंग से कमाया हुआ धन टिकता नहीं है। ऐसे में नए साल में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस शास्त्रों की इस बात को गांठ बांधकर रखें।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: नए साल के पहले दिन शनि-शुक्र होंगे आमने-सामने, 4 राशियों की संवरेगी किस्मत

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 31, 2023 11:50 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola