हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Abhijit Nakshatra: अभिजित नक्षत्र में बुध गोचर से सोने जैसी चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, बन जाएगी बिगड़ी बात!

Abhijit Nakshatra: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, 28 से 31 जनवरी, 2025 तक ग्रहों के राजकुमार बुध अभिजित नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस साल में अभिजित नक्षत्र में बुध का यह पहला और आखिरी गोचर है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अभिजित नक्षत्र में बुध गोचर 5 राशियों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली साबित होगा। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Abhijit Nakshatra: वैदिक ज्योतिष में अभिजित 28वां नक्षत्र है, जिसे अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण नक्षत्र माना गया है। प्राचीन ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि इस नक्षत्र में किसी खास ग्रह, विशेष कर बुध और सूर्य के गोचर के लिए लोग इंतजार करते रहते थे। इसकी खास वजह यह थी कि इस नक्षत्र को सबसे शुभ मुहूर्तों में से एक माना जाता है और इस मुहूर्त में किए गए कार्य सफल होने की संभावना बेहद अधिक अधिक होती है। मान्यतक है कि यह नक्षत्र सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है और यह व्यक्ति को सकारात्मकता, उत्साह और आत्मविश्वास प्रदान करता है।

बुध ग्रह का दुर्लभ और फलदायी गोचर

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, मंगलवार 28 जनवरी, 2025 को 9 बजकर 21 मिनट से शुक्रवार 31 जनवरी, 2025 को दिन में 11 बजकर 3 मिनट तक बुध ग्रह अभिजित नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस साल में ग्रहों के राजकुमार बुध का अभिजित नक्षत्र में यह पहला और आखिरी गोचर है। अभिजित नक्षत्र में बुध गोचर को बेहद दुर्लभ और फलदायी माना जाता है। इसकी खास वजह यह है कि अभिजित नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध स्वयं होते हैं, जो बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। माना जाता है कि अभिजित नक्षत्र में किए गए पूजा-पाठ और मंत्र जाप से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं और इस मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य शुरू किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

विज्ञापन

अभिजित नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर असर

अभिजित नक्षत्र, जिसे सभी 27 नक्षत्रों में विशेष और शुभ नक्षत्र माना जाता है, जीवन में उन्नति, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस नक्षत्र में बुध का गोचर होने से वाणी, बुद्धि, व्यापार और निर्णय क्षमता पर गहरा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अभिजित नक्षत्र में बुध गोचर 5 राशियों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली साबित होगा। इन 5 राशियों के जातकों के जीवन में न केवल बिगड़ी बातें बनेंगी, बल्कि हर नया कार्य सफलता की ओर बढ़ेगा। आइए जानते हैं, इन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में, जिनकी किस्मत अभिजित नक्षत्र में बुध गोचर से सोने जैसी चमकने वाली है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए अभिजित नक्षत्र में बुध का गोचर सफलता और समृद्धि का समय लेकर आएगा। इस दौरान नए करियर अवसर मिलेंगे। जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके प्रोजेक्ट सफल होंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, और आप बड़े निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। धन संबंधी मामलों में लाभ होगा। निवेश से मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। परिवार और दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर सकारात्मक रहेगा। इस समय का उपयोग अपने अटके हुए कार्यों को पूरा करने और नई योजनाएं बनाने में करें, बिगड़ी बात बन जाएगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह गोचर सुख-समृद्धि और स्थायित्व लेकर आएगा। व्यापार में वृद्धि होगी। यदि आप फैशन, कला, या रियल एस्टेट के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह समय आपकी योजनाओं को सफल बनाएगा। घरेलू वातावरण खुशहाल रहेगा। पुराने मतभेद खत्म होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय नई उपलब्धियां और परीक्षा में सफलता लेकर आएगा। यदि आप धन और संसाधनों के मैनेजमेंट पर ध्यान देकर योजना बनकर काम करेंगे, तो तुरंत सफलता मिलेगी और अटके हुए काम पूरे होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं, और इस गोचर का प्रभाव इनके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। यह समय आपके करियर में उन्नति और सम्मान लेकर आएगा। आपकी योजनाएं और निर्णय बेहतर साबित होंगे। निवेश से जुड़े फैसले लाभकारी होंगे। धन का प्रवाह बना रहेगा। मित्रों और सहकर्मियों के साथ संबंध सुधरेंगे। नए संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। इस समय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और नकारात्मकता से बचें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर रिश्तों और आर्थिक मामलों में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा। यह समय आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करेगा। पारिवारिक शांति और सामंजस्य बना रहेगा। ई-कॉमर्स, मीडिया, या कला क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ होगा। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े व्यवसाय में सफलता मिलेगी। अपनी रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता का पूरा उपयोग कर हर काम करेंगे और लिहाजा सफलता आपकी ओर खिंच कर आएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय धन, करियर, और शांति का रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जॉब के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। निवेश और बचत में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स के लिए यह समय परीक्षा और प्रतियोगिताओं में सफलता का रहेगा। यदि अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रूप से लागू करते हैं और आलस से बच जाते हैं, तो आप सफलता और समृद्धि के झंडे लहरा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola