Mangal Gochar 2026: इन 3 राशियों के लिए खुला सौभाग्य का द्वार, ग्रहों के राजा के बाद सेनापति 'मंगल' ने किया सूर्य के नक्षत्र में गोचर

Mangal Gochar 2026 Rashifal: ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ के बाद ग्रहों के सेनापति ‘मंगल’ ने भी उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर किया है. ज्योतिष दृष्टि से देखें तो इस बड़ी ज्योतिषीय घटना से कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है. चलिए जानते हैं मंगल ग्रह का ये गोचर कब हुआ है और इससे किन-किन राशियों को लाभ होगा.

Mangal Gochar 2026

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Mangal Gochar 2026 Horoscope: बीते दिनों ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ ने उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर किया है, जिसके बाद अब ग्रहों के सेनापति ‘मंगल’ ने भी उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में कदम रखा है. मंगल ग्रह का ये गोचर 11 जनवरी 2026 को रात में 9 बजे के आसपास हुआ है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, रक्त, बिजली, जुनून, शक्ति और आत्मविश्वास का दाता माना जाता है, जिनकी कृपा से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलती है. चलिए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए मंगल ग्रह के इस गोचर से सौभाग्य के द्वार खुलेंगे.

वृषभ राशि

मंगल ग्रह के गोचर के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि वालों के जीवन में ठहराव आएगा. जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में काम कर रहे हैं, उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी. उम्मीद है कि आप अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे, जिससे बॉस बहुत खुश होंगे. जिन जातकों का खुद का कारोबार है, उनके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है. घर खरीदने और नई जगह पर निवेश करने के लिए ये पूरा हफ्ता अच्छा है.

विज्ञापन

तुला राशि

ग्रहों के सेनापति ‘मंगल’ का गोचर तुला राशि वालों के जीवन में सौभाग्य लेकर आया है. संतान की प्रगति को देखकर माता-पिता का मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा उम्रदराज जातकों को आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण निवेश करने से लाभ होगा. जॉब कर रहे जातकों की छवि में सुधार होगा. साथ ही आपको नई जिम्मेदारी दी जाएगी.

मीन राशि

मंगल ग्रह के आपके पक्ष में रहने से आप कोई बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे. घर बदलने के लिए ये पूरा हफ्ता शुभ है. यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा है तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं. आमदनी बढ़ाने के प्रयास इस दौरान सफल होंगे. लाइफ पार्टनर के साथ अनुकूल समय व्यतीत करने से मीन राशि के विवाहित जातकों को मानसिक शांति मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ