Mercury Transit 2026 Horoscope: शुरू हुए इन 3 राशियों के संघर्ष से भरे दिन, बुध गोचर का पड़ रहा है अशुभ प्रभाव

Budh Gochar 2026 Rashifal: बुद्धि-वाणी के दाता ‘बुध’ ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है. इस समय वो शुक्र के नक्षत्र ‘पूर्वाषाढ़ा’ में संचार (चलना) कर रहे हैं. चलिए जानते हैं बुध कब तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे और इस दौरान किन 3 राशियों के तनाव में रहने की संभावना अधिक है.

Mercury Transit 2026 Horoscope

Credit- News24 Graphics

Budh Gochar 2026 Rashifal: बीते दिनों ग्रहों के सेनापति ‘बुध’ ने नक्षत्र परिवर्तन किया है. इस समय बुध ग्रह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में संचार यानी चल रहे हैं, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं. बुध का ये गोचर धनु राशि में रहते हुए 7 जनवरी 2026 को प्रात: काल 12 बजे के आसपास हुआ है. अब 15 जनवरी 2026 की सुबह तक बुध पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में ही संचार करेंगे.

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो बुध के इस गोचर से 12 राशियों के सोचने-समझने की शक्ति, तर्क क्षमता, व्यापार, सेहत और वाणी में अच्छा व बुरा बदलाव आने के योग हैं. लेकिन आज हम आपको उन 3 अनलकी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों को 15 जनवरी 2026 तक बुध गोचर के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

बुध ग्रह के इस गोचर से मेष राशि वालों को शुभ फल नहीं मिलेगा. आप पहले से ज्यादा तनाव में रहेंगे, जिसकी वजह से किसी भी चीज पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. खासतौर पर करियर में उतार-चढ़ाव के कारण मेंटल हेल्थ प्रभावित होगी. इसके अलावा चोट लगने की भी संभावना है, इसलिए वाहन धीरे व रूल्स को फॉलो करते हुए चलाएं. रिश्तों से जुड़ा कोई गलत फैसला लेने के कारण आप किसी मुश्किल परिस्थिति में फंस सकते हैं.

विज्ञापन

तुला राशि

मेष के अलावा तुला राशि वाले भी बुध गोचर के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहने वाले हैं. आपका मन ज्यादातर समय बेचैन रहेगा, जिसकी वजह से किसी भी काम में कामयाबी मिलने की संभावना कम है. इसके अलावा गलत जगह पर पैसे अटक सकते हैं. पिछले साल की कई बेवकूफियों के कारण अब आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. सेहत की बात करें तो उसमें मामूली गिरावट 15 जनवरी 2026 के आसपास देखने को मिलेगी.

मीन राशि

बुध गोचर के दौरान यानी 15 जनवरी 2026 तक मीन राशि वालों को छोटी व बड़ी हर चीज को लेकर सावधान रहना होगा. जहां ऑफिस में आपको अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा, वहीं दूसरी तरफ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना बन रही है. मन के उदास रहने से कोई भी काम सही से नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा किसी करीबी से दूर जाना पड़ सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ