हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Grah Gochar Rashifal: 16 अक्टूबर से इन 3 राशियों की मौज, विशाखा नक्षत्र में मंगल-बुध की युति बनाएगी धनवान

Grah Gochar Rashifal: 16 अक्टूबर 2025 को मंगल और बुध की विशाखा नक्षत्र में युति एक अत्यंत शक्तिशाली और लाभकारी संयोग बना रही है, जो विशेष रूप से 3 राशि के जातकों को समृद्धि, सफलता और संतुलन प्रदान करेगी। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar Rashifal: आज सोमवार 13 अक्टूबर, 2025 को 09:29 AM बजे ग्रहों के सेनापति स्वाति से निकलकर मंगल का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके है। द्रिक पंचांग के अनुसार, अब बृहस्पतिवार 16 अक्टूबर, 2025 को 07:08 PM से बजे ग्रहों के राजकुमार बुध भी विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, विशाखा नक्षत्र शक्ति, समृद्धि और महत्वाकांक्षा से जुड़ा नक्षत्र है, जिसमें मंगल-बुध की युति, इसे पराक्रम और बुद्धि की युति भी कहते हैं, होने से ये दोनों ग्रह 3 राशियों के जातकों को भरपूर सफलता और धन दिलाने में सक्षम होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

मेष राशि के राशि के स्वामी स्वयं मंगल ग्रह हैं और बुध भी इस समय शुभ स्थान में गोचर कर रहे हैं। विशाखा नक्षत्र में इनकी युति से उस राशि के जातकों केआर्थिक मामलों में तेजी से सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियां और प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय नई डील और निवेश के लिए भी अत्यंत अनुकूल है। पुराने रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन में भी प्रसन्नता और सहयोग बना रहेगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें।

ये भी पढ़ें: Hastrekha Prediction: हथेली पर इस तरह से करें पर्वतों की पहचान और खुद से जानें अपना भाग्य

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल-बुध की यह युति आत्मविश्वास में वृद्धि और आर्थिक मजबूती लेकर आ रही है। जो लोग लंबे समय से करियर में बदलाव या पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके लिए यह समय सुनहरे अवसर लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही विदेश से संबंधित कार्यों में भी सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपनी अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। आलोचनाओं से विचलित न हों।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति स्वयं विशाखा नक्षत्र के स्वामी हैं, इसलिए यह युति इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ मानी जा रही है। नौकरी, व्यापार और निवेश से जुड़े मामलों में आकस्मिक लाभ होने के संकेत हैं। साथ ही आपके विचारों और वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे सामाजिक और व्यावसायिक संबंधों में सुधार और विस्तार होगा। पारिवारिक मामलों में भी खुशियां और शांति बनी रहेगी। यदि आप विवाह या संतान से जुड़े निर्णय ले रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की इन 5 नीतियों से जानिए, कैसे पाएं जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola