Chanakya Niti: चाणक्य की इन 5 नीतियों से जानिए, कैसे पाएं जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि

Chanakya Niti: भारत के महान नीति-मर्मज्ञ आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां आज भी जीवन में सफलता और संतुलन के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने अनुभव से 5 ऐसे जीवन सूत्र बताए जो व्यक्ति को सम्मान, समृद्धि और स्थायी सफलता दिला सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये नीतियां?

Chanakya-Niti

Chanakya Niti: भारत के महान राजनीतिज्ञ और शिक्षक आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और संतुलित बनाने के लिए जो नीतियां बताई हैं, वे आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने जीवन के हर पहलू को बारीकी से समझा और अनुभव के आधार पर कुछ स्पष्ट सूत्र दिए, जिसे हम चाणक्य नीति के रूप में जानते हैं। उन्होंने 5 ऐसी नीतियों बात की है, जिसे हम अपने जीवन में अपनाएं, तो निश्चित रूप से सफलता, सम्मान और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

झूठ से दूर रहें

चाणक्य के अनुसार, सच्चाई ही सफलता का आधार है. वे कहते हैं कि झूठ का सहारा लेकर इंसान क्षणिक सुख तो पा सकता है, लेकिन दीर्घकालिक सफलता उससे कोसों दूर रहती है। झूठ से रिश्तों में दरार आती है और आत्मविश्वास कमजोर होता है। सच्चे व्यक्ति के पास लक्ष्मी स्वयं आती हैं क्योंकि उस पर समाज और ईश्वर दोनों की कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन

आलस को कहें अलविदा

चाणक्य ने आलस्य को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु बताया है। जो लोग समय का सही उपयोग नहीं करते, वे जीवन की दौड़ में पीछे छूट जाते हैं। आलसी व्यक्ति न तो ज्ञान अर्जित कर पाता है, न ही धन।

विज्ञापन

लालच से दूर रहें

चाणक्य नीति कहती है कि लोभ इंसान को कभी संतुष्ट नहीं रहने देता। चाणक्य कहते हैं कि लालची व्यक्ति हमेशा अधिक पाने की दौड़ में लगा रहता है और जो उसके पास है, उसका आनंद नहीं ले पाता है। साथ ही चाणक्य यह भी कहते हैं कि संतोष का अर्थ यह नहीं कि आप महत्वाकांक्षा न रखें, बल्कि यह कि आप जो भी अर्जित करें, उसके लिए कृतज्ञ रहें और गलत तरीकों से अधिक पाने की होड़ में न पड़ें।

स्पष्ट लक्ष्य रखें

चाणक्य का मानना था कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य का होना अत्यंत आवश्यक है। बिना लक्ष्य के जीवन दिशाहीन है। बिना लक्ष्य के व्यक्ति एक नाव की तरह होता है जिसे कोई भी लहर कहीं भी ले जा सकती है।

विज्ञापन

सच्चे आचरण से आता है सम्मान

चाणक्य की नीति कहती है कि आचरण ही किसी भी व्यक्ति की असली पहचान होता है। सच्चरित्र और संस्कारी व्यक्ति न केवल समाज में आदर पाता है बल्कि ईश्वर की भी कृपा उस पर बनी रहती है। यह नीति कहती है कि अपने व्यवहार को विनम्र और सहयोगी बनाए रखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ