हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Zodiac Sign: 22 जून को 03:56 PM बजे से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, मंगल-गुरु की लाभ दृष्टि बनाएगी मालामाल

Zodiac Sign: द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 जून 2025 को मंगल-गुरु के बीच त्रिएकादश लाभ योग का निर्माण हो रहा है, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह योग जातक को आय, पराक्रम और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देता है। आइए जानते हैं कि मंगल की ऊर्जा और गुरु का ज्ञान मिलकर किन 5 राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का योग दर्शा रहे हैं?

विज्ञापन

Zodiac Sign: द्रिक पंचांग के अनुसार, रविवार 22 जून, 2025 को दोपहर बाद 03:56 PM बजे से मंगल और गुरु ग्रह एक-दूसरे से 60° की कोणीय स्थिति में रहेंगे। इस कोणीय योग को मंगल-गुरु का लाभ दृष्टि योग या लाभ योग कहा जाता है। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, यह एक शुभ योग है, जो तब बनता है, जब कोई दो ग्रह कुंडली में एक-दूसरे से तीसरे और एकादश भाव में बैठे होते हैं। यही कारण है कि इसे त्रिएकादश योग भी कहते हैं। अंग्रेजी में इसे ‘सेक्सटाइल एस्पेक्ट’ (Sextile Aspect) कहते हैं।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, मंगल-गुरु के त्रिएकादश योग का ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व है। मंगल जहां ग्रहों के सेनापति हैं, वहीं गुरु बृहस्पति सभी ग्रहों और देवताओं के गुरु हैं। इन दोनों ग्रहों का योग-संयोग अच्छा और फलदायी माना गया है। वे बताते हैं कि इन ग्रहों के लाभ योग से गुरु के शुभ प्रभाव से जहां जातकों की आय के स्रोत बढ़ते हैं, वहीं मंगल का पराक्रम और गुरु का ज्ञान मिलकर व्यक्ति को समाज में प्रभावशाली बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: बेहद अशुभ और प्रतिकूल होते हैं ये 5 जगह, यहां भूल से भी न बनाएं अपना घर

विज्ञापन

मंगल-गुरु के लाभ योग का राशियों पर असर

मंगल-गुरु का लाभ योग जब बनता है, तब सभी 12 राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। कहीं यह धन, सफलता और उन्नति लेकर आता है, तो कहीं ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। आइए जानते हैं कि किन 5 राशियों पर इस योग का सकारात्मक प्रभाव सबसे अधिक पड़ने की संभावना है?

मेष राशि

मंगल मेष राशि के स्वामी हैं और गुरु का सहयोग इस समय आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मज़बूत बना रहा है। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं और आपकी योजनाएँ सफलता की दिशा में बढ़ेंगी। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब गति पकड़ सकते हैं। आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

इस योग का प्रभाव कर्क राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। आपके भीतर ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार होगा। नई शुरुआतों के लिए समय अनुकूल है और पुराने संबंधों में भी मधुरता आएगी। सामाजिक और पारिवारिक वातावरण में संतुलन बना रहेगा, जिससे आत्मसंतोष की अनुभूति होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को मंगल-गुरु के लाभ योग के कारण कार्य और व्यवसाय में नया विस्तार देखने को मिलेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी और लोग आपके विचारों का सम्मान करेंगे। आर्थिक मामलों में भी सुधार आएगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। यह समय आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देता है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति ही हैं। मंगल के साथ मिलकर बना यह योग इस राशि के जातकों लिए प्रगति के द्वार खोल सकता है। शिक्षा, प्रतियोगिता, या विदेश से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। जीवन में एक नई स्पष्टता और दिशा का अनुभव होगा। आप अपने लक्ष्यों को लेकर अधिक केंद्रित रहेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह योग रचनात्मकता और विचारों में नयापन लाने वाला साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों को ऐसे अवसर मिल सकते हैं जहां उनकी कल्पनाशीलता और समझ का सही उपयोग हो। आपके प्रयासों को प्रशंसा मिलेगी। कुछ नए लोगों से उपयोगी संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में सहायक सिद्ध होंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कड़वे नीम का मीठा जादू, ये 5 गुप्त ज्योतिष उपाय बदल सकते हैं किस्मत, खुलेंगे धन के द्वार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola