शादी में देरी को लेकर है चिंता? ये आसान उपाय करेंगे आपकी मदद

Marriage Tips: विवाह में हो रही देरी के लिए कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। शीघ्र विवाह के लिए खास उपाय जानिए।

Capricorn Horoscope 2024
विज्ञापन

Marriage Tips in Hindi: हिंदू परंपरा में शादी को 16 संस्कार में एक माना गया है। गृहस्थ आश्रम का यह अहम हिस्सा है। जिसकी चर्चा गीता में भी की गई है। जब वर-वधू शादी के योग्य होते हैं तो यह संस्कार किया जाता है। हिंदू परंपरा में वर-वधू अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हैं। साथ ही ताउम्र इस बंधन की पवित्रता को बनाए रखने का संकल्प भी करते हैं। हालांकि कुछ जातक शादी में देरी की वजह से परेशान रहते हैं। आइए जानते हैं शीघ्र विवाह के लिए खास उपाय।

शीघ्र विवाह के उपाय

शादी योग्य कन्या के माता-पिता को उन्हें गुरुवार के दिन पीले रंग का वस्त्र देना चाहिए। इसके अलावा शुकव्रार के दिन सफेद कपड़ा देना भी शुभ माना गया है। यह उपाय लगातार 4 सप्ताह तक करना चाहिए। एक बार दिया हुआ कपड़ा दुबारा ना दें।

विज्ञापन

जब कभी भी लड़की वर पक्ष के परिवार से सदस्यों से मिलने जाएं तो उस दौरान नए कपड़े पहनें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह का योग बनता है।

सुयोग्य और सुंदर वर पाने के लिए मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। पूजन के दौरान ‘ओम् नमः मनोभिलाषितं वरं देहि वरं ही ओम् गोरा पार्वती देव्यै नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।

अगर शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है तो ऐसे में हमेशा घर में प्रवेश करने से पहले चप्पल-जूते बाहर खोलने की आदत डालनी चाहिए।

विज्ञापन

शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। साथ ही शिवलिंग पर 108 फूल और 21 बेलपत्र चढ़ाएं। इस दौरान ओम् नमः शिवाय का मन ही मन जाप करें। ऐसा लगातार 7 सोमवार तक करें।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, अविवाहित लड़की अगर 16 सोमवार का व्रत रखती हैं तो जल्द ही विवाह का योग बनता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ