ऑफिस के लिए लकी हैं 5 फेंगशुई टिप्स, बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

5 Fengshui Tips: फेंगशुई में गुड लक के लिए पांच टिप्स बेहद खास माने गए हैं। ये टिप्स ऑफिस या कार्यस्थल के लिए शुभ हैं।

Fengshui Tips For Good Luck

5 Fengshui Tips For Good Luck: फेंगशुई टिप्स भी ऑफिस के लिए लकी माने गए हैं। चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार, कार्य स्थल पर पांच बातों का खास ख्याल रखने पर सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ शुभता भी प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं फेंगशुई के उन 5 टिप्स के बारे में जो वर्क प्लेस के लिए गुड लक में सहायक माने गए हैं।

विज्ञापन

पर्याप्त रोशनी

फेंगशुई के अनुसार, कार्यस्थल पर लाइट की अच्छी व्यवस्था होने पर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। अगर आप घर पर ऑफिस के लिए कार्य कर रहे हैं तो अपनी दाईं ओर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें। ऐसा करना शुभ माना गया है।

विज्ञापन

डेस्क को रखें साफ-सुथरा

कार्यस्थल पर डेस्क को कभी गंदा न रखें। इसे जितना साफ-सुथरा रखेंगे, पॉजिटिव एनर्जी उतनी ही अधिक मिलेगी। साथ ही साफ-सफाई से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।

पौधे

ऑफिस में कभी भी कांटेदार पौधे न लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। कार्यस्थल पर हमेशा शुभता और पॉजिटिव एनर्जी का संचार करने वाले पौधों को ही लगाना चाहिए। सकारात्मक ऊर्जा के लिए आप वर्क प्लेस पर तुलसी, जेड प्लां या बंबू प्लांट लगा सकते हैं।

विज्ञापन

शोपीस

फेंगशुई में कई प्रकार के शोपीस आइटम मौजूद हैं। ऐसे में वर्क प्लेस पर ऐसे शोपीस ही लगाएं जो पॉजिटिव एनर्जी के लिए सही है। सकारात्मक ऊर्जा के लिए आप चाहें तो कछुआ, लाफिंग बुद्धा या पिरामिड जैसे शोपीस को लगा सकते हैं। जो कि कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा के लिए सहायक साबित होंगे।

पेंटिंग और एक्वेरियम

कार्यस्थल पर पॉजिटिव एनर्जी के लिए दौड़ते हुए घोड़े की पेंटिंग लगा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो फिश एक्वेरियम को भी कार्यस्थल पर लगा सकते हैं। इन्हें फेंगशुई में अच्छा माना गया है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ