लाल किताब से करें मंगलवार के टोटके! दांपत्य जीवन में आ सकती है खुशहाली

Mangalwar ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है,तो वह मंगलवार को कुछ उपाय कर सकता है।

mangalwar ke upay

mangalwar ke upay

Mangalwar ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ऐसे में आज मंगलवार का दिन है। इस दिन हनुमान जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है इस दिन कुछ खास उपाय करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन ज्योतिषीय उपाय करने से कुंडली में कमजोर मंगल ग्रह की स्थिति को ठीक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशुभ मंगल का प्रकोप

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रहों का सेनापति है। मान्यता है कि मंगल ग्रह का स्वभाव काफी उग्र होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर या अशुभ स्थिति में होते है, तो जातक के विवाह में समस्या आने लगती है। साथ ही घर और परिवार में कलह-क्लेश से जूझना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, उसे कई तरह के कष्ट, दुर्घटना, मानसिक तनाव, हाई ब्लड प्रेशर आदि जैसी समस्याएं होती हैं।

विज्ञापन

मंगलवार के दिन करें ये खास उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी को चोला और बूंदी का प्रसाद अर्पित करना चाहिए। साथ ही चमेली के तेल का दीपक भी जलाना चाहिए। मान्यता है कि हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

मंगलवार के दिन जो जातक पूरे भक्ति-भाव से व्रत रखता है, उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही व्यक्ति खुशहाल जीवन व्यतीत करता है।

लाल किताब के अनुसार, जो जातक मंगलवार के दिन लाल फूल, लाल फल, लाल चंदन, लाल सिंदूर, लाल रंग के वस्त्र और गुड़ से बनी मिठाई चढ़ाते हैं, उनकी सारी मनोकामना जल्द पूरी हो जाती है। साथ ही उनके जीवन में किसी भी तरह की समस्या भी नहीं आती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ