Numerology: शादी के लिए सही लाइफ पार्टनर चुनना बहुत जरूरी है. जीवन में सही लाइफ पार्टनर के आने से खुशियां बढ़ती हैं और मानसिक शांति मिलती है. वहीं, गलत लाइफ पार्टनर से शादी होने से अच्छे-खासे व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो सकता है. यदि अभी तक आपने भी अपने लाइफ पार्टनर का चुनाव नहीं किया है तो इसमें आप अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology की मदद ले सकते हैं.
यहां पर सभी मूलांक के बेस्ट लाइफ पार्टनर के भाग्यांक (जन्म तिथि, जन्म के महीने और जन्म के साल के समूह को भाग्यांक कहते हैं) के बारे में बताया गया है, जिनकी शादी सफल होने की संभावना बहुत अधिक होती है.
भाग्यांक 1
भाग्यांक 1 वालों की 1, 3, 5, 7 व 9 भाग्यांक वालों से अच्छी बनती है. यदि इनका विवाह होता है तो शादी के लंबे समय तक चलने की संभावना अधिक रहती है. साथ ही इनके बीच Ego Clash नहीं होता है.
भाग्यांक 2 और 3
जिन लोगों का भाग्यांक 2 या 3 है, उनके लिए 1, 2, 3, 6 या 9 भाग्यांक वालों से शादी करना अच्छा रहता है. इनकी शादी जल्दी नहीं टूटती है, बल्कि वक्त के साथ रिश्ता गहरा होता चला जाता है.
भाग्यांक 4, 7 और 8
भाग्यांक 4, 7 व 8 वालों की शादी भाग्यांक 1, 2, 4 या 6 वालों के साथ होना शुभ रहता है. इनके बीच आपसी तालमेल बढ़िया रहता है, जिसके कारण शादीशुदा जिंदगी लंबे समय तक खुशहाल रहती है. इसके अलावा ये एक-दूसरे का आर्थिक रूप से भी काफी सहयोग करते हैं.
भाग्यांक 5 और 6
जिन लोगों का भाग्यांक 5 या 6 है, वो भाग्यांक 1, 3, 5 या 6 वालों से शादी कर सकते हैं. ये एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं और मौज-मस्ती से जीवन व्यतीत करते हैं. साथ ही इनकी एक जैसी सोच इनके रिश्ते को गहरा करती है.
भाग्यांक 9
जिन लोगों का भाग्यांक 9 है, उनकी 3, 6 या 9 भाग्यांक वालों से शादी होना शुभ रहता है. जीवन को देखने का नजरिया इनका एक जैसा होता है, जिसके कारण इनकी अच्छी बनती है. साथ ही ये एक-दूसरे के प्रति वफादार होते हैं, जिससे इनकी शादी लंबे समय तक कामयाब रहती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.