---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

New Year 2024: जनवरी 2024 में कब बजेंगी शहनाइयां, नोट करें विवाह की शुभ तिथि व मुहूर्त

New Year 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस समय खरमास का महीना चल रहा है ऐसे में सभी मांगलिक कार्यक्रम बंद हो चुके हैं। खरमास 15 जनवरी 2024 को खत्म होगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि जनवरी 2024 में कब-कब विवाह की शुभ तिथि है और शुभ मुहूर्त क्या है। आइए विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

New Year 2024: खरमास का महीना चल रहा है ऐसे में सभी शुभ कार्यों पर रोक लग गई है। जैसे शादी, विवाह, गृह प्रवेश, आदि। सनातन धर्म में विवाह संस्कार सबसे महत्वपूर्ण होता है। विवाह संस्कार गृहस्थ आश्रम का सबसे सर्वश्रेष्ठ संस्कार माना गया है। विवाह दो आत्माओं का मिलन होता है। विवाह के बंधन में बंधने के बाद दांपत्य जीवन खुशहाल हो जाता है। अभी साल 2023 का अंतिम महीना चल रहा है। साथ ही इन दिनों खरमास भी चल रहा है।

पंचांग के अनुसार, खरमास 16 दिसंबर 2023 से लग चुका है और 15 जनवरी 2024 को खत्म होगा। इस बीच सभी मांगलिक कार्य बंद हो गए हैं। अब मांगलिक कार्यक्रम 15 जनवरी 2024 के बाद ही शुरू होगा। आज इस खबर में जानेंगे कि खरमास खत्म होने के बाद यानी जनवरी 2024 में मांगलिक कार्यक्रम करने की शुभ तिथि कब-कब है। साथ ही शुभ मुहूर्त क्या है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- नए साल पर लगाएं घर की इस दिशा में कैलेंडर, साल भर होगी तरक्की

मांगलिक कार्यक्रमों की शुभ तिथि और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, खरमास खत्म होने के बाद मांगलिक कार्य का पहला शुभ तिथि 17 जनवरी 2024 दिन बुधवार को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर रात्रि के 9 बजकर 50 मिनट तक है।

---विज्ञापन---

उसके बाद 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार के दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 3 बजकर 9 मिनट से लेकर 21 जनवरी दिन रविवार को सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक है।

21 जनवरी दिन रविवार के दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 7 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह के 7 बजकर 23 मिनट तक है। पंचांग के अनुसार, इस दिन दूसरा शुभ मुहूर्त रात्रि के 7 बजकर 26 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 22 जनवरी दिन सोमवार को सुबह के 7 बजकर 14 मिनट तक है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-  इस साल कब रखा जाएगा मत्स्य द्वादशी का व्रत

पंचांग के अनुसार, 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 7 बजकर 14 मिनट से लेकर 23 जनवरी दिन मंगलवार को सुबह 4 बजकर 58 मिनट तक है।

---विज्ञापन---

अब 27 जनवरी 2024 दिन शनिवार को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है। इस दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की बात करें तो रात्रि के 7 बजकर 44 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 28 जनवरी 2024 दिन रविवार को सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।

उसके बाद 29 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 10 बजकर 43 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 31 जनवरी 2024 दिन बुधवार को सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक है।

---विज्ञापन---

पंचांग के अनुसार, 31 जनवरी 2024 दिन बुधवार को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 7 बजकर 10 मिनट से लेकर 1 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को देर रात्रि तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में विवाह कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए धारण करें ये खास रत्न

---विज्ञापन---

 

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 18, 2023 05:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola