Snake Line on Hand: हथेली पर 'सांप की रेखा' होना वरदान है या अभिशाप? जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Snake Line On Hand Meaning In Hindi: क्या आपकी हथेली पर भी लहरदार या टेढ़ी-मेढ़ी कोई लकीर है, जो दिखने में सांप के रेंगने के समान लगती है? अगर हां, तो ये सांप की रेखा हो सकती है, जिसका हथेली पर होना हस्तरेखा शास्त्र के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है. आज यहां पर आप हथेली पर सांप की रेखा के होने के महत्व और उससे मिलने वाले संकेतों के बारे में जानेंगे.

Snake Line On Hand Meaning

Credit- News24 Graphics

Snake Line On Hand Meaning: हस्तरेखा शास्त्र को सनातन धर्म के प्राचीन शास्त्रों में से एक माना गया है, जिसमें हथेली की लकीरों, निशान, बनावट और पर्वत आदि से व्यक्ति के स्वभाव व उनके साथ भविष्य में घटने वाली संभावित घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है. इसमें हथेली पर सांप की रेखा (लकीर) का होना भी काफी महत्वपूर्ण होता है, जिससे शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत मिलते हैं. सांप की रेखा लहरदार व टेढ़ी-मेढ़ी होती है, जो दिखने में ऐसी लगती है कि सांप रेंग रहा है. चलिए अब जानें सांप की रेखा से मिलने वाले अहम संकेतों के बारे में.

विज्ञापन

हथेली पर ‘सांप की रेखा’ होना कैसा होता है?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर ‘सांप की रेखा’ का होना वरदान और अभिशाप दोनों हो सकता है. दरअसल, हथेली पर कुछ जगहों पर इस रेखा का होना काफी शुभ होता है और कई बार ये अशुभ संकेत भी देती है.

विज्ञापन
  • शुभ संकेत

हथेली पर गुरु पर्वत यानी तर्जनी उंगली के नीचे सांप की रेखा का होना शुभ होता है. ऐसे व्यक्ति का दिमाग काफी तेज होता है, जो हर समस्या का आसानी से समाधान तलाश कर लेता है. इन लोगों के करियर में भी बहुत जल्दी उच्च पद पर जाने की संभावना होती है.

शुक्र पर्वत यानी अंगूठे के नीचे वाले हिस्से पर भी सांप की रेखा का होना शुभ होता है. ऐसे व्यक्ति का जीवन विभिन्न सुख-सुविधाओं से भरा रहता है. इन्हें हर चीज आसानी से मिल जाती है. इसके अलावा वैवाहिक जीवन भी सदा इनका प्यार से भरा रहता है.

विज्ञापन

गुरु और शुक्र पर्वत के अलावा शनि पर्वत यानी मंध्यमा उंगली के नीचे भी सांप की रेखा का होना शुभ होता है. ऐसे लोगों के साथ आएदिन घटनाएं घटती रहती हैं, जिनसे इन्हें नुकसान की जगह लाभ होता है. इसके अलावा इनकी सेहत भी बार-बार खराब नहीं होती है.

विज्ञापन
  • अशुभ संकेत

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर मौजूद जीवन रेखा और भाग्य रेखा पर सांप की रेखा का होना शुभ नहीं होता है. ऐसे लोगों को जीवन में कड़ा संघर्ष करना पड़ता है. साथ ही ये मानसिक रूप से अस्थिर रहते हैं. यहां तक कि प्यार भी इनके जीवन में लंबे इंतजार के बाद दस्तक देता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ