Mahayuti 2025: सफलता चूमेगी 3 राशियों के कदम, तुला राशि में मंगल से मिलेंगे सूर्य-बुध

Mahayuti 2025: अक्टूबर माह में कई दिनों तक मंगल देव, सूर्य देव और बुध देव महायुति स्थिति में तुला राशि में मौजूद रहेंगे। इस महायुति से कई राशियों को लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं अक्टूबर में किस समय मंगल, सूर्य और बुध ग्रह की महायुति बनेगी और इससे किन तीन राशियों को लाभ होने के योग हैं।

Mahayuti 2025

Credit- Freepik

विज्ञापन

Mahayuti 2025: ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिहाज से 2025 का महीना तो खास है ही, साथ ही इस वर्ष कई प्रभावशाली ग्रहों की युति व महायुति भी बन रही है। अक्टूबर में मंगल, सूर्य और बुध ग्रह की महायुति बनेगी। दरअसल, साल 2025 में 13 अक्टूबर की रात 9 बजकर 34 मिनट से लेकर 27 अक्टूबर की दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक मंगल देव तुला राशि में रहेंगे। इस बीच 17 अक्टूबर की दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर सूर्य देव तुला राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 19 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक रहेंगे।

सूर्य गोचर से पहले 3 अक्टूबर की सुबह 3 बजकर 47 मिनट पर बुध देव तुला राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 24 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक रहेंगे। ऐसे में 17 अक्टूबर को सूर्य के गोचर करते ही तुला राशि में मंगल ग्रह, बुध ग्रह और सूर्य की महायुति बन रही है। आइए जानते हैं ये महायुति किन-किन राशियों में खुशियां लेकर आएगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

मंगल, सूर्य और बुध ग्रह की महायुति के सकारात्मक प्रभाव से कर्क राशिवालों की सेहत में सुधार होगा। छोटी-मोटी परेशानियां विवाहित जातकों के रिश्ते को खराब नहीं करेंगी, बल्कि आप अपने रिश्ते में मजबूती महसूस करेंगे। छात्रों के आत्मविश्वास में कमी नहीं आएगी, बल्कि मानसिक शांति का अहसास होगा। नौकरीपेशा जातकों की कार्यशैली में सुधार होगा और बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे।

तुला राशि

तुला राशि में बनने वाली मंगल, सूर्य और बुध ग्रह की महायुति इस राशिवालों के लिए अच्छी रहेगी। छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज करेंगे तो घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। कारोबारी वर्ग जोखिमभरे फैसले सोच-समझकर लेंगे, तो हानि नहीं होगी। सिंगल लोगों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि, जल्दबाजी या किसी के उकसावे में आकर फैसले न लें। नई नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को अच्छे अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कर्क और तुला के अलावा वृश्चिक राशिवालों के लिए भी अक्टूबर माह में मंगल, सूर्य और बुध ग्रह की महायुति का निर्माण होना अच्छा रहेगा। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें धन कमाने के अवसर मिलेंगे। साथ ही निवेश से लाभ होने के योग हैं। वहीं, नौकरीपेशा जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही सहकर्मियों से रिश्ते सुधरेंगे। इसके अलावा मम्मी की सेहत में सुधार होगा और पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ