Aaj ka Panchang: भाद्रपद माह की षष्ठी पर आज इस मुहूर्त में करें पूजा, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 29 अगस्त का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 29 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो रात में 8 बजे के करीब समाप्त हो जाएगी। साथ ही आज कई शुभ योग भी बन रहे हैं। आइए अब जानते हैं शुक्रवार के पंचांग के बारे में।

LAXMI JI

Aaj ka Panchang 29 August 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो कि रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। षष्ठी तिथि के समाप्त होते ही सप्तमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। साथ ही आज स्वाति नक्षत्र का भी योग बन रहा है, जो सुबह 11 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। हालांकि, स्वाति नक्षत्र के समाप्त होते ही विशाखा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहने वाला है। इसके अलावा आज सुबह कौलव करण भी रहेगा, जो कुछ ही समय बाद 7 बजकर 9 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन

कौलव करण के बाद तैतिल करण का आरंभ होगा, जो षष्ठी तिथि तक रहेगा। षष्ठी के समाप्त होते ही गर करण का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है। आइए अब विस्तार से जानते हैं 29 अगस्त 2025, वार शुक्रवार के पंचांग के बारे में।

विज्ञापन

दिशा शूल और योग

धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के दिन आज दिनभर पश्चिम दिशा शूल रहने वाली है। साथ ही आज कई योग भी बन रहे हैं। सबसे पहले ब्रह्म योग का निर्माण होगा, जो दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इस योग के समाप्त होते ही इंद्र योग का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहने वाला है।

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज 29 अगस्त 2025 को प्रात: काल 5 बजकर 58 मिनट पर सूर्योदय हो गया है, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 49 मिनट के आसपास सूर्यास्त होगा। वहीं, सुबह 11 बजकर 18 मिनट के आसपास चंद्रोदय होगा, जिसके बाद देर रात 10 बजे चंद्रास्त होने वाला है।

विज्ञापन

चंद्रमास और सम्वत

Chandramas

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त

नवग्रहों की स्थिति

  • सूर्य देव आज भाद्रपद माह की षष्ठी पर सिंह राशि में केतु के साथ रहेंगे।
  • चंद्र देव आज 29 अगस्त को तुला राशि में रहने वाले हैं।
  • बुध देव आज कर्क राशि में रहेंगे, जबकि मंगल देव कन्या राशि में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
  • शुक्र देव आज कर्क राशि में संचार करेंगे, जबकि राहु ग्रह कुंभ राशि में रहने वाले हैं।
  • गुरु देव आज मिथुन राशि में अकेले रहेंगे, जबकि शनि महाराज मीन राशि में दिनभर संचार करेंगे।

ये भी पढ़ें- दूर होने वाले हैं 3 राशियों के दुख-दर्द, सितंबर में 13 बार राशि गोचर करेंगे मन-माता के दाता चंद्र

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ